Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सरकार बदलने दो, सबका ह‍िसाब होगा', संभल में सपा सांसद के प‍िता ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी धमकी; FIR दर्ज

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 12:10 PM (IST)

    बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी और अनियमितताओं की जांच के लिए भारी पुलिस बल के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता वीक ...और पढ़ें

    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की फाइल फोटो, उनके आवास पर जांच करती ब‍िजली व‍िभाग की टीम।
    सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की फाइल फोटो, उनके आवास पर जांच करती ब‍िजली व‍िभाग की टीम।

    संवाद सहयोगी, संभल। दीपा सराय स्थित सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर भारी पुलिस बल के साथ बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए पहुंची। आवास में बिजली उपकरणों की जांच के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को सांसद के पिता ने धमकी दी। कहा कि सरकार बदल जाने दो, तुम्हारी वीडियो बनवाई जा रही है। सबका हिसाब होगा। यह आरोप लगाते अवर अभियंता ने नखासा थाना पुलिस को तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।

    दरअसल, बिजली चोरी और अनियमितताओं की जांच के लिए बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता वीके गंगल और अजय शर्मा भी शामिल थे, जो दूसरी मंजिल पर लगे बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क पर दोनों अधिकारियों को धमकी देने का आरोप लगा है।

    अधि‍कार‍ियों ने लगाया धमकाने का आरोप

    अधिकारियों का आरोप है कि सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा कि सरकार बदलने दो, तुम्हारी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सरकार बदलने पर एक-एक अधिकारी का हिसाब होगा। इस धमकी से अधिकारी परेशान हो गए। उस समय वह अपना काम करते रहे। बाद में उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।

    सांसद के प‍िता पर एफआईआर दर्ज

    दोनों अवर अभियंताओं ने नखासा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर ममलूकुर्रहमान बर्क के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

    सांसद बर्क पर ब‍िजली चोरी मामले में एफआईआर

    बता दें, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में उपखंड अधिकारी प्रथम संतोष त्रिपाठी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच के दौरान पाया गया कि उनके घर में बिजली के मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी की जा रही थी। यह बिजली चोरी पिछले छह माह से जारी थी, जिससे सांसद का घर रोशन हो रहा था। सांसद जियाउर्रहमान बर्क पहले से ही हिंसा के मुख्य आरोपित हैं और अब बिजली चोरी के इस मामले ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Sambhal News: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्‍क‍िलें बढ़ना तय! ब‍िजली चोरी मामले में FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: Sambhal News: संभल के सरायतरीन में ब‍िजली व‍िभाग का छापा, 20 लोगों ने कर रखा था कटिया कनेक्शन; FIR दर्ज