दिव्यांग को बचाने में डंपर से टकराया ऑटो: भाई-बहन सहित छह की मौत; संभल में हुआ भीषण हादसा
संभल के बहजोई में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर एक ऑटो और डंपर की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, ...और पढ़ें
HighLights
बहजोई में ऑटो-डंपर टक्कर, छह लोगों की मौत
ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग को बचाने में हुआ हादसा
मृतकों में भाई-बहन और तीन माह की बच्ची भी शामिल
संवाद सहयोगी, बहजोई(संभल)। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बहजोई से करीब तीन किमी दूर बमनेटा गांव के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक हादसा हुआ, जिसमें ट्राई साइकिल को बचाने के प्रयास में ऑटो सामने से आ रहे बजरी लदे डंपर से भिड़ गया।
डंपर भी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में अब तक छह लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिसमें ट्राई साईकिल सवार दिव्यांग भी शामिल है। ऑटो सवारियों को लेकर बहजोई से चंदौसी जा रहा था। इस हादसे के घायल रामपाल की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।
मृतकों में भाई-बहन, तीन माह की बच्ची और आठ वर्षीय बच्चे भी शामिल
मृतकों में मऊ कठेर थाना बहजोई निवासी दीपक की तीन माह की पुत्री आराध्या और आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव हैं, जो अपनी मां भावना और मामा पुनीत के साथ चंदौसी जा रहे थे। बहजोई के मोहल्ला कुरैशियान निवासी रुवेद, सादातबाड़ी थाना बहजोई निवासी ऑटो चालक सौदान सिंह और पुनीत की पत्नी रोहिणी और रामपाल निवासी जड़वार थाना धनारी मृतकों में शामिल हैं।
ये हुए घायल
घायलों में पुनीत निवासी परमानंदपुर, फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं, उनकी बहन भावना निवासी मऊ कठेर थाना बहजोई, बिट्टू निवासी सेमरी थाना रजपुरा और बृज किशोर नेहटा थाना बनियाठेर शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त टेंपो।
बहजोई में बमनेटा के पास हुआ हादसा
घायल पुनीत ने बताया कि दिव्यांग बिट्टू ट्राई साइकिल से चंदौसी की ओर जा रहा था। उसने अचानक ट्राई साइकिल ने कट मर दिया। पीछे चल रहे आटो चालक ने उसे बचाने के प्रयास ने भी वाहन काटा, जिससे सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। डंपर चालक ने भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक के नाम और पता
- आराध्या, निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई
- ध्रुव, निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई
- रुवेद, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, बहजोई
- सौदान सिंह, निवासी सादातबाड़ी, थाना बहजोई
- रोहिणी, निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई
- रामपाल निवासी जड़वार थाना धनारी
घायल के नाम और पता
पुनीत, निवासी परमानंदपुर, फैजगंज बेहटा, बदायूं
भावना, निवासी मऊ कठेर, थाना बहजोई
बिट्टू, निवासी सेमरी, थाना रजपुरा
बृज किशोर नेहटा थाना बनियाठेर
यह भी पढ़ें- मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का लापता नेशनल टेबल टेनिस प्लेयर, सिगरेट मिलने पर डांट से भागा था
मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी भी पहुंचे। बहजोई की सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि अब तक छह लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है और घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
