मुफ्त राशन वितरण की समय सीमा बढ़ी, अब 15 जून उठाएं लाभ; संभल के लाखों राशनकार्ड धारकों को राहत
संभल में लाखों राशन कार्डधारकों को राहत मिली है क्योंकि जून माह के मुफ्त राशन वितरण की अवधि अब 15 जून तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय तकनीकी कारणों और कई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
जून माह के मुफ्त राशन वितरण की अवधि बढ़ी।
अब 15 जून तक राशन उठा सकेंगे लाभार्थी।
तकनीकी कारणों और अधूरे वितरण के कारण निर्णय।
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जनपद के लाखों राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। जून माह के मुफ्त राशन वितरण की अवधि को शासन ने बढ़ाकर 15 जून 2026 तक कर दिया है। पहले यह वितरण कार्य 10 जून तक निर्धारित था, लेकिन कई क्षेत्रों में वितरण प्रक्रिया पूरी न हो पाने तथा कुछ तकनीकी कारणों को देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग ने अवधि विस्तार का निर्णय लिया है।
तकनीकी कारणों और वितरण प्रक्रिया पूरी न होने पर शासन का निर्णय
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है, जिससे सभी कार्डधारक अपने नजदीकी उचित दर विक्रेताओं (कोटा दुकानों) से समय पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकें।
लाखों लाभार्थियों को मिली राहत
विस्तारित अवधि के दौरान अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित मानकों के अनुसार गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा। विभाग ने सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाए। खाद्य एवं रसद विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे 15 जून तक अपने राशन का उठान अवश्य कर लें।
यह भी पढ़ें- धरना स्थल से CJP अध्यक्ष अभिजीत को बिना भाषण लौटाया, लखनऊ में छात्रों ने किया विरोध
शासन के इस फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा और उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- कासगंज में आंधी-बारिश का कहर: मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग ने बताया कि जो लाभार्थी केवाईसी कराने से रह गए हैं, वह भी संबंधित राशन डीलर की यहां जाकर वितरण के समय अपनी केवाईसी करा सकते हैं।