संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के पास ₹200 करोड़ की बाउंड्रीवॉल! शुरू होने जा रहा बड़ा काम, युवाओं की चमकेगी किस्मत
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के पास यूपीडा द्वारा औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में 222.200 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है और ₹ ...और पढ़ें

संभल के खिरनी में इसी भूमि पर बनेगा औद्योगिक गलियारा। जागरण
HighLights
. जल्द होगा काम शुरू, दूसरे चरण में होगा करीब 54 सौ बीघा भूमि का अधिग्रहण
जागरण संवाददाता, संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीक यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से औद्योगिक गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 238.2454 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया, जिसमें से 17.0454 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की है।
पहले चरण में अधिग्रहित की गई भूमि की चहारदीवारी के लिए सरकार की ओर से दो सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। जल्द ही चहारदीवारी के इस कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया है।
इस एक्सप्रेस-वे के नजदीक ही जिले में यूपीडा की ओर से औद्योगिक गलियारे का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए यूपीडा की ओर से राजस्व विभाग के सहयोग से एक्सप्रेस-वे के नजदीक स्थित गांव सारंगपुर, खिरनी, बसला व अमावती कुतुबपुर की 222.200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले चरण में किया गया।
इसमें से 17.0454 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा की भी शामिल है। यहां पर उद्योगों को स्थापित कराने से पहले विभाग की ओर से इस पूरी भूमि की चहारदीवारी कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से दो सौ करोड़ का बजट जारी करते हुए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है और जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।
खबरें और भी
इतना ही नहीं भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस भूमि का भूतल से करीब एक मीटर उंचा रखा जाएगा और इसके लिए वहां पर भराव भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी के साथ ही सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
औद्योगिक गलियारे का निर्माण होने से क्षेत्र का औद्योगिक विकास होने के साथ ही रोजगार के साधन भी मिलेंगे। इससे क्षेत्र के युवा व अन्य लोगाें को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों व शहरों की ओर दाैड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
दूसरे चरण में जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण का कार्य
संभल : गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए नजदीक स्थापित हो रहे औद्योगिक गलियारे के लिए पहले चरण में यूपीडा की ओर से 222.200 हेक्टेयर का अधिग्रहण कर उसके निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मगर यूपीडा की ओर से इस औद्योगिक गलियारे का विकास किए जाने की योजना तैयार की गई है।
इसके चलते दूसरे चरण में क्षेत्र के गांव खरसफा, सारंगपुर, अमावती कुतुबपुर, भमौरी पट्टी, सौंधन मोहम्मदपुर व खिरनी में 326.8032 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें 13.6380 हेक्टेयर भूमि ग्राम सभा की तथा 342.8905 हेक्टेयर भूमि इन गांवों से अधिग्रहित की जाएगी।
पहले चरण में औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसकी चहारदीवारी का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- निधि पटेल, एसडीएम, संभल
यह भी पढ़ें- संभल में हैवानियत: शौच के लिए उठी 12 साल की बच्ची को गनप्वाइंट पर उठाया, जंगल में किया गैंगरेप