Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी की तलाश में झारखंड पहुंचा पति, महिला को सौंपने के लिए पुलिस कर रही इंतजार

    Updated: Fri, 02 Jan 2026 08:50 PM (IST)

    पति की प्रताड़ना से परेशान होकर घर से निकली फरल मुन्नी को निर्मला देवी ने अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में पाया। निर्मला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ...और पढ़ें

    पत्नी की तलाश में झारखंड पहुंचा पति।

    पत्नी की तलाश में झारखंड पहुंचा पति।

    HighLights

    1. पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला घर से निकली।

    2. निर्मला देवी ने महिला को पुलिस के हवाले किया।

    3. पति कृपाल झारखंड से लौटकर पत्नी को लेगा।

    संवाद सहयोगी, चंदौसी। पति की प्रताड़ना से नाराज होकर घर से निकली महिला फरल मुन्नी आंवला थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर की रहने वाली है। उसकी तलाश में पति कृपाल झारखंड पहुंच गया। पुलिस से पत्नी के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह चंदौसी लौट रहा है। वहीं पुलिस महिला को पति को सौंपने की तैयारी कर रही है।

    चंदौसी कोतवाली के गांव मौलागढ़ की निर्मला देवी को 31 दिसंबर को अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में फरल मुन्नी नाम की महिला मिली। वह अकेली और परेशान स्थिति में दिखी तो उससे परेशानी का कारण पूछा।

    महिला ने बताया कि वह अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़ आई है। मूल रूप से वह झारखंड के थाना जसीदी क्षेत्र के गांव जरकटी की रहने वाली है। महिला मानसिक रूप से इतनी दुखी थी, उसे अपने पति के गांव तक का नाम याद नहीं था। इसके बाद निर्मला उसे लेकर अपने घर मौलागढ़ आ गई।

    यहां रात को खाना आदि खिलाकर उसे घर में सुलाया। अगले दिन उसे लेकर कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को जानकारी दी। यहां पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी कि लेकिन वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई। उसने अपने मायके के बारे में जानकारी दी।

    एसएसआई गिरीश गंगा ने बताया कि महिला के बताए अनुसार उन्होंने गूगल के माध्यम से उसके गांव जरकारी और ब्लाक का पता निकाला। वहीं से उन्हें ग्राम पंचायत धरवाड़ी के मुखिया का नंबर मिला।

    महिला के बताए अनुसार गांव के मुखिया के माध्यम से महिला के परिजनों से बात हुई। उन्हें महिला के पिता गोपिन विश्रा ने बताया कि उसकी शादी एक महीने पहले आंवला थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी कृपाल सिंह की है।

    खबरें और भी

    इसके बाद महिला के पिता से चंदौसी पुलिस को पति कृपाल का नंबर मिला। पुलिस ने उससे संपर्क किया और महिला के बारे में जानकारी दी।

    कृपाल ने बताया कि वह नाराज होकर घर से निकल गई है। उसकी तलाश में वह झारखंड गया है। पुलिस के सूचना मिलने के बाद वह चंदौसी लौट रहा है। उसके आने पर मुन्नी को सुपुर्द कर दिया जाएगा।