Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल की 'लेडी सिंघम' का तबादला: अंतरराष्ट्रीय बीमा माफिया की कमर तोड़ने वाली अनुकृति शर्मा अब गौतमबुद्ध नगर में संभालेंगी कमान

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 11:34 PM (GMT+05:30)

    आईपीएस अनुकृति शर्मा का संभल से गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर स्थानांतरण हुआ है। संभल में उन्होंने संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रव ...और पढ़ें

    आइपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा

    आइपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय बीमा गिरोह के खुलासे से लेकर गैंग्स्टर कार्रवाई तक रहा प्रभावी और चर्चित कार्यकाल

    संवाद सहयोगी, जागरण, बहजोई। पिछले लंबे समय से जनपद संभल में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पद पर तैनात आइपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा का स्थानांतरण जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए कर दिया गया है, जहां उन्हें पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    संभल में अपने कार्यकाल के दौरान अनुकृति शर्मा ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त और परिणामकारी कार्रवाई कर अलग पहचान बनाई, उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में अंतरराष्ट्रीय बीमा गिरोह का पर्दाफाश शामिल रहा, जिसमें फर्जी बीमा दावों और सुनियोजित धोखाधड़ी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए और 70 से अधिक आरोपितों को जेल भेजा गया।

    इसके साथ ही गैंग्स्टर एक्ट के अंतर्गत पांच लोगों की संपत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई कर अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने का कार्य किया गया। प्रशासनिक सख्ती के साथ मानवीय संवेदनाओं के लिए भी वह जानी गईं और जनपद में पक्षी प्रेमी अधिकारी के रूप में उनकी अलग पहचान बनी।

    मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली अनुकृति शर्मा वर्तमान में लखनऊ में निवास करती हैं, जबकि वाराणसी में उनका ससुराल होने के कारण वहां से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है, अब उनका स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर के लिए हुआ है, जिसे कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- संभल हिंसा का ‘मणिपुर कनेक्शन’: 1000 कारें, ISI का साया और शारिक साठा का वो राजदार जो पुलिस के हत्थे चढ़ा!