सपा विधायक इकबाल महमूद का राजनीति से संन्यास! बेटे को 2027 में संभल से चुनाव लड़ाने की तैयारी
सम्भल से सपा विधायक इकबाल महमूद ने राजनीति से आराम लेने का मन बना लिया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं से अपने बेटे सुहैल इ ...और पढ़ें

संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद।
HighLights
इकबाल महमूद का राजनीति से आराम का विचार
2027 चुनाव में बेटे को उतारने का सुझाव
कार्यकर्ताओं ने बेटे को समर्थन दिया
जागरण संवाददाता, संभल। सदर विधानसभा से सपा के विधायक इकबाल महमूद अब राजनीति में आराम करने के मूड़ से हैं। यही वजह है कि अब वह अपनी विरासत को आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। एक दिन पहले आयोजित किए गए स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्होंने बेटे सुहैल इकबाल को 2027 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने पर सुझाव मांगे हैं। उनकी इस बात पर कार्यकर्ताओं ने भी खूब हुंकार भरी।
स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शहर विधायक ने मांगा पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव
शहर विधानसभा-33 में इकबाल महमूद सातवीं बार विधायक हैं। शहर में राजनीति रसूख भी बहुत है और उन्होंने सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा भी संभाला है। लेकिन, अब वह राजनीति से आराम करने की तैयारी कर रहे हैं। दैनिक जागरण से शनिवार को हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में बेटे सुहैल इकबाल को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
इस संबंध में उन्होंने पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सामने यह बात रखी और उनसे सुझाव मांगे। जब उनके खुद के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह आराम करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव में अधिकांश ने सहमति जताते हुए सही निर्णय लेने की बात कहीं है।