Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kalki Sambhal: 'अब्बाजान' और 'भाईजान' के बाद अब 'नवाब साहब' का खुलासा, जानें कौन है यह नया खिलाड़ी?

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 02:30 PM (IST)

    1978 के संभल दंगों पर आधारित फिल्म 'कल्कि संभल' में अन्नू कपूर 'नवाब साहब' का किरदार निभाएंगे। यह किरदार अब्बाजान और भाईजान का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ...और पढ़ें

    नवाब साहब की भूमिका में कल्कि संभल फिल्म का चौथा पोस्टर।

    नवाब साहब की भूमिका में कल्कि संभल फिल्म का चौथा पोस्टर।

    HighLights

    1. सदर विधायक इकबाल महमूद ने फिल्म पर रोक की उठाई थी मांग

    2. मार्च 2026 से संभल में शूटिंग की तैयारी

    संवाद सहयोगी, संभल। 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म कल्कि संभल को लेकर जारी विवाद और विरोध के बीच फिल्म का चौथा किरदार “नवाब साहब रिवील कर दिया गया है। इससे पहले अब्बाजान, भाईजान और सेठ बनवारी लाल गोयल के किरदार सामने आ चुके हैं।

    फिल्म निर्माता अमित जानी की जानी फायरफाक्स फिल्म्स की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नवाब साहब फिल्म में शहर के एक ताकतवर नेता के रूप में नजर आएंगे, जो अब्बाजान और भाईजान के राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं। इस दमदार किरदार को बालीवुड के मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर निभाएंगे।

    फिल्म निर्माता अमित जानी का कहना है कि यह किरदार कहानी में अहम राजनीतिक मोड़ लाएगा और उस दौर के सत्ता संघर्ष को परदे पर जीवंत करेगा। मालूम हो कि फिल्म के पहले चरण में अब्बाजान और भाईजान के पोस्टर जारी किए गए थे, जबकि दूसरे पोस्टर में सेठ बनवारी लाल गोयल का किरदार सामने आया, जिसकी भूमिका अभिनेता रजनीश दुग्गल निभा रहे हैं।

    अब नवाब साहब के रूप में चौथा किरदार दर्शकों के सामने लाया गया है। अमित जानी ने बताया कि एसपी संभल सहित अन्य महत्वपूर्ण किरदारों का खुलासा भी फरवरी माह में ही किया जाएगा। फिल्म को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी चल रही है। इससे पहले संभल के विधायक इकबाल महमूद ने फिल्म बनाए जाने का विरोध किया था और इस पर रोक लगाए जाने की मांग की थी।

    खबरें और भी

    उनका कहना है कि इस तरह की फिल्म से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। वहीं, अमित जानी का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य किसी प्रकार की वैमनस्यता फैलाना नहीं, बल्कि इतिहास के एक संवेदनशील अध्याय को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करना है। बताया कि मार्च 2026 से संभल में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी है।


    यह भी पढ़ें- हक की खातिर पत्थर बनी पत्नी: जब तक देवर ने नहीं लौटाई जमीन, दो दिन तक घर में रखा पति का शव