विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस CJM ने दिए संभल हिंसा में अनुज चौधरी पर FIR के आदेश, उनका तबादला होने पर आक्रोशित हुए वकील, जमकर नारेबाजी

Published: Wed, 21 Jan 2026 01:45 PM (IST)

संभल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर के सुल्तानपुर तबादले से अधिवक्ता आक्रोशित हैं। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर ...और पढ़ें

सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले के बाद अधिवक्ताओं में ने की नारेबाजी।

सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले के बाद अधिवक्ताओं में ने की नारेबाजी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, संभल। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल (सीजेएम) विभांशु सुधीर का स्थानांतरण संभल से सुल्तानपुर किया गया है। उन्हें सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को अधिवक्ताओं को हुई तो रोष उत्पन्न हो गया। एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले के विरोध में हंगामा करते हुए जमकर नारेबाजी की।

अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

न्यायालय में पहुंचकर तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, सीजीएम साहब को वापस लाओ के नारे लगाए। यहां पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, सचिव तीरथ राज यादव, राजेश यादव एडवोकेट, यतिन कुमार विक्की, तीरथ चतुर्वेदी, सुबोध शर्मा, आबाद मियां, अरविंद कुमार आदि लोग रहे।

सीजेएम ने दिए थे एफआईआर के आदेश

बता दें कि 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के प्रकरण में यासीन की याचिका पर एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 20 पुलिस कर्मियों पर आलम को गोली मारने के आरोप में सीजेएम विभांशु सुधीर ने ही एफआईआर के आदेश भी दिए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।