Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sambhal: त‍िरंगे का फोटो एडि‍ट कर सोशल मीड‍िया पर क‍िया वायरल, पुल‍िस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 07:55 PM (IST)

    यूपी के संभल में थाना क्षेत्र में गांव धुरैटा निवासी एक युवक ने तिरंगे के साथ एक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस मामले में गांव निवास ...और पढ़ें

    त‍िरंगे का फोटो एड‍िट कर सोशल मीड‍िया पर शेयर करने वाले युवक को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार।
    त‍िरंगे का फोटो एड‍िट कर सोशल मीड‍िया पर शेयर करने वाले युवक को पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार।

    संभल, जागरण संवाददाता। यूपी के संभल में हयातनगर थाना पुलिस ने थाने में दर्ज आईटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र में गांव धुरैटा निवासी एक युवक ने तिरंगे के साथ एक फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था।

    दो युवकों ने दर्ज कराई थी र‍िपोर्ट    

    ऐसे में दूसरे संप्रदाय की ओर से इस मामले में गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान थाने में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित विशाल सैनी निवासी गांव धुरैटा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।