Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की पैमाइश शुरू, मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

    Updated: Tue, 30 Dec 2025 12:49 PM (GMT+05:30)

    संभल में जामा मस्जिद के पास कब्रिस्तान की आठ बीघा भूमि पर हुए अवैध कब्जे की पैमाइश शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष ...और पढ़ें

    जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे।

    जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे।

    HighLights

    1. कब्रिस्तान की आठ बीघा भूमि पर अवैध कब्जा।

    2. डीएम-एसपी की मौजूदगी में पैमाइश शुरू।

    3. 27 सदस्यीय टीम ने मकानों-दुकानों की माप की।

    जागरण संवाददाता, संभल। जामा मस्जिद के नजदीक कब्रिस्तान की आठ बीघा का भूमि पर हुए अवैध कब्जे की पैमाइश का कार्य शुरू करवा दिया गया है। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित की गई 27 सदस्य टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंची और वहां पर बने मकान व दुकानों पर फीता डालकर पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया।

    dm sp reached

    मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी

    जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैमाइश की स्थिति का जायजा लेते हुए कब्जदारों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने जामा मस्जिद परिसर में पहुंचकर नक्शा भी देखा।