संभल शहर में 10 स्थानों पर बनेंगे यूरिनल, बस अड्डे पर बनेगा शौचालय; लोगों को मिलेगी सहूलियत
चंदौसी नगर पालिका राज्य वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन के तहत संभल शहर के सार्वजनिक स्थलों पर 14.24 लाख रुपये की लागत से यूरिनल और शौचालय बनवाएगी। गां ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड तस्वीर
HighLights
संभल में 10 सार्वजनिक स्थलों पर यूरिनल बनेंगे।
गांधी रोड बस अड्डे पर आठ सीट का शौचालय।
14.24 लाख रुपये से स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार।
संवाद सहयोगी, जागरण चंदौसी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर नगर पालिका राज्य वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 14.24 लाख रुपये की लागत से यूरिनल (मूत्रालय) और टॉयलेट (शौचालय) बनाएगा। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पालिका ने कार्य का पूर्ण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चंदौसी के गांधी रोड प्राइवेट संभल बस अड्डे पर शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को पेशाब आदि के लिए परेशान होना पड़ता है। खासकर महिलाएं अधिक दिक्कत महसूस करती हैं। मजबूरी में लोग खुले में जाने को मजबूर होते हैं।
इसी समस्या के निदान और लोगों की सहूलियत के लिए पालिका ने सार्वजनिक स्थलों पर यूरिनल और टॉयलेट बनाने की योजना बनाई है। ताकि लोग का सदुपयोग कर सकें और स्वच्छ भारत मिशन को भी गति मिल सके।
अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने बताया कि शहर के दस सार्वजनिक स्थलों पर यूरिनल बनाए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड-10 गांधी रोड प्राइवेट संभल बस अड्डे के पास आठ सीट का महिला-पुरुष शौचालय का निर्माण होगा।
ये सभी कार्य पर राज्य वित्त आयोग और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 14.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा और लोगों को राहत मिलेगी।