Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ नहीं ला पाएंगी तमन्ना, माहौल बिगड़ने की आशंका

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:56 AM (IST)

    संभल प्रशासन ने तमन्ना मलिक को बुर्का पहनकर दोबारा कांवड़ लाने से रोक दिया है, शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई है। एसडीएम कोर्ट ने तमन्ना और उ ...और पढ़ें

    तमन्ना मलिक। फोटो- वीडियो ग्रैब

     तमन्ना मलिक। फोटो- वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. प्रशासन ने तमन्ना मलिक को बुर्का कांवड़ से रोका।

    2. शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर नोटिस जारी।

    3. तमन्ना और पति अमन त्यागी निजी मुचलके पर पाबंद।

    जागरण संवाददाता, संभल। फरवरी में बुर्का बनकर हरिद्वार से कांवड़ लाकर चर्चा में आईं तमन्ना मलिक पर प्रशासन ने सख्ती बरती है। पांच माह बाद दोबारा उसी तरह से कांवड़ लाने पर रोक लगाने के साथ ही तमन्ना मलिक व पति अमन त्यागी को एसडीएम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

    इससे माहौल बिगड़ने की आशंका बताते हुए दोनों को छह माह के लिए 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके से पाबंद किया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बुर्का पहनकर कांवड़ लाने की वजह स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि तमन्ना के पति अनम त्यागी ने बुधवार को हरिद्वार जाने की बात कही है।

    मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक इस साल फरवरी में हरिद्वार से बुर्के में ही कांवड़ लाई थी। तमन्ना ने दोबारा हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ चढ़ाने की इच्छा जताई। वह मंगलवार को हरिद्वार जाने की तैयारी में थीं। इसी बीच प्रशासन को इसकी भनक लग गई।

    एसडीएम कोर्ट ने नोटिस जारी कर बुर्का पहनकर कांवड़ लाने से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई है। इसी आधार पर तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को छह माह के लिए निजी मुचलके पर पाबंद किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संभल में हिंसा कैसे भड़की? सपा सांसद और विधायक पुत्र ने पहले से की थी दंगे की तैयारी; रिपोर्ट में खुलासा

    दोनों को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपनी जमानत कराई है।

    नोटिस मिलने का कारण समझ नहीं आ रहा। बोले- हमने किसी की धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाई है। सभी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने और अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक कार्य करने की स्वतंत्रता है। वह और तमन्ना हरिद्वार जाकर कांवड़ लाएंगे।