Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में बच्चों के अभिभावक को बैंक खाते और आधार कार्ड को लिंक कराने के निर्देश, भेजी जाएगा पैसा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 08:40 PM (IST)

    संभल में परिषदीय विद्यालयों के 1.24 लाख छात्रों को डीबीटी धनराशि मिली है, जबकि 6,500 छात्रों के अभिभावकों के आधार-बैंक लिंक न होने से भुगतान रुका है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. 1.24 लाख छात्रों को डीबीटी धनराशि का वितरण हुआ।

    2. 6,500 छात्रों का भुगतान आधार लिंक न होने से रुका।

    3. विभाग ने अभिभावकों से आधार-बैंक लिंक कराने की अपील की।

    संवाद सहयोगी, बहजोई। जनपद में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मिलने वाली धनराशि का वितरण तेजी से किया जा रहा है। विभाग द्वारा करीब 1.45 लाख छात्र-छात्राओं का विवरण तैयार किया गया था, जिसमें से लगभग 1.30 लाख विद्यार्थियों का बैच बनाकर शासन को भेजा गया।

    शेष विद्यार्थियों का डेटा विलंब से फीड होने के कारण उन्हें पहले बैच में शामिल नहीं किया जा सका। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 1.24 लाख छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी की धनराशि भेजी जा चुकी है।

    वहीं करीब 6,500 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके अभिभावकों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक अथवा सत्यापित न होने के कारण उनके खातों में अभी राशि नहीं पहुंच सकी है।

    जिला समन्वयक विक्रम सिंह ने बताया कि शेष छात्र-छात्राओं का अपडेट डेटा भी शासन को भेज दिया गया है। आधार संबंधी त्रुटियां दूर होते ही पात्र विद्यार्थियों के खातों में भी डीबीटी की राशि भेज दी जाएगी।

    विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और आधार कार्ड की लिंकिंग एवं केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करा लें, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा नगर पालिका भवन का नया मॉडल तैयार, निर्माण के लिए 6.90 करोड़ रुपये का मिला बजट