Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थाने के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की AIIMS में मौत; यूपी के संभल में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 10:08 PM (IST)

    धनारी थाने के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले मोरध्वज की दिल्ली एम्स में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिस ...और पढ़ें

    गांव बगडेर में मौजूद पुलिस और मृतक मोरध्वज का फाइल फोटो

    गांव बगडेर में मौजूद पुलिस और मृतक मोरध्वज का फाइल फोटो

    HighLights

    1. शांति भंग की कार्रवाई से पहले खुद पर डाला था पेट्रोल

    2. परिवार के दिल्ली पहुंचे, रविवार को होगा पोस्टमार्टम

    जागरण संवाददाता, बहजोई (संभल)। धनारी थाना के मुख्य गेट के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले 35 वर्षीय ग्रामीण मोरध्वज की तीसरे दिन शनिवार सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और सभी स्थितियों पर कड़ी चौकसी की गई। हालांकि अभी तक मृतक के स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

    बता दें कि रहे कि धनारी के गांव बगडेर में बुधवार को महिपाल के पुत्र का मुंडन संस्कार था। दावत के बाद रात में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि महिपाल के बहनोई भूरे सिंह निवासी जरीफनगर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं और पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।

    सूचना पर रात करीब दो बजे डायल 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस लखपत सिंह और सुरेंद्र सिंह को थाने ले आई थी। सुरेंद्र सिंह को चोट लगने के कारण मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। गुरुवार को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।

    इसी दौरान फिर विवाद होने पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया था। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में चालान करने की तैयारी कर रही थी कि इसी बीच लखपत सिंह का भतीजा मोरध्वज थाने पहुंच गया।

    खबरें और भी

    पुलिस पर उसकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए थाना गेट के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल और कपड़ों की मदद से आग बुझाकर उसे बचाने का प्रयास किया था।

    फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई ले जाया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया था। बाद में स्वजन उसे उपचार के लिए एम्स ले गए थे। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए।

    शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते अब रविवार को पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस लगातार मृतक के स्वजन के संपर्क में बनी हुई है।

    एहतियात के तौर पर मृतक के घर पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस स्वजन से लगातार बातचीत कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्राप्त तहरीर के आधार पर की जाएगी।

    स्वजन ने पुलिस पर लगाए थे लापरवाही और पक्षपात के आरोप

    धनारी थाने के सामने आत्मदाह की घटना के बाद कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे जिसमें मोरध्वज ने आग लगाने से पहले पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी और इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद उसके उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने पर स्वजन भी थाने पहुंच गए थे।

    वहां उनकी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई थी। स्वजन ने भिरावटी पुलिस चौकी के एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। साथ ही एक व्यक्ति को कार्रवाई से बचाने और छोड़ देने की बात भी कही थी। हालांकि पुलिस ने आरोपों से इन्कार करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का दावा किया था।

    यह भी पढ़ें- रामपुर: दुष्कर्म के आरोप में जेल काट आया युवक, अब उसी के घर शादी की जिद पर अड़ी युवती