विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने पर संभल में विवाद, पिता-पुत्र समेत 3 लोगों को लाठी-डंडों से पीटा

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:35 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने और सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर संभल में विवाद हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने को लेकर विवाद हुआ।

  2. लाठी-डंडों से हमले में पिता-पुत्र और पत्नी घायल हुए।

  3. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

जागरण संवाददाता, संभल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर घर के बाहर दीप जलाने और इंटरनेट मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फहीम के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रविवार को घर के बाहर दीप जलाए थे। इसके बाद उनके बेटे गुल मोहम्मद ने इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन से संबंधित स्टेटस लगाया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

आरोप है कि इसी को लेकर गांव के नौशाद ने गुल मोहम्मद के साथ गाली-गलौज की और आपत्तिजनक टिप्पणी की। फहीम का कहना है कि विरोध करने पर गुल मोहम्मद के साथ मारपीट की गई। बाद में दोबारा मारपीट की सूचना मिलने पर वह अपनी पत्नी सीमा के साथ बेटे को बचाने पहुंचे।

आरोप है कि इसी दौरान इरशाद, नौशाद, इकरार और ताहिर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में फहीम, उनकी पत्नी सीमा और बेटा गुल मोहम्मद घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- संभल में चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने और सौंदर्यीकरण के लिए मिले 22 लाख, टेंडर प्रक्रिया शुरू