विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन के आखिरी सोमवार पर अलर्ट: संभल में स्टेट हाईवे पूरी तरह बंद, पुलिस ने लागू की जीरो ट्रैफिक व्यवस्था

Published: Sat, 22 Aug 2026 07:55 PM (IST)

संभल में सावन के आखिरी सोमवार के लिए हरिद्वार-बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। यह ...और पढ़ें

जीरो ट्रेफिक लागू करने के बाद वाहनों को रोकने के लिए खड़ी यातायात पुलिस। जागरण

जीरो ट्रेफिक लागू करने के बाद वाहनों को रोकने के लिए खड़ी यातायात पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, संभल। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार-बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे यानी हसनपुर मार्ग पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था शनिवार से सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कांवड़ियों की आवाजाही को प्राथमिकता दी जाएगी और सामान्य वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।

ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़िये सावन के आखिरी सोमवार को लेकर ब्रजघाट से गंगाजल लेकर संभल शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कांवड़िये लौटने लगे हैं। वहीं शनिवार रात से रविवार रात तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे संभल जिले से ब्रजघाट की ओर रवाना होंगे।

इन जत्थों में बड़े डीजे भी शामिल हैं। कुछ कांवड़िये पैदल जल लेकर लौटेंगे, जबकि कई डाक कांवड़ के साथ अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। कांवड़ यात्रा को देखते हुए बीते गुरुवार से ही भारी वाहनों का डायवर्जन लागू है।

भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। अब जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से हसनपुर मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

टीएसआइ जगरोशन सिंह ने हरिद्वार-बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मार्ग पर यातायात व्यवस्था की निगरानी के साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- संभल में भावुक हुए SP केके बिश्नोई: विदाई समारोह में छलके आंसू, DM ने पानी पिलाकर संभाला; सजी गाड़ी को धक्का देकर दी विदाई