संभल में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त, दो मस्जिद, दो मदरसे और मकानों पर 75 लाख का जुर्माना
प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करा दिया। जबकि अब बाद में अवैध कब्जेदारोंं पर 75 लाख का जुर्माना भ ...और पढ़ें
-1767805527990_m.webp)
जागरण संवाददाता, संभल। प्रशासन की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त करा दिया। जबकि अब बाद में अवैध कब्जेदारोंं पर 75 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। मालूम हो कि प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग में एक मस्जिद, एक मदरसा व तीन मकान तथा गांव सलमेपुर सलार उर्फ हाजीपुर में एक मस्जिद पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राया बुजुर्ग में सरकारी भूमि पर बनी गौसुलबरा मस्जिद के मुतवल्ली मिंजार हुसैन पर 529920 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं मैरिज हाल के बनाने होने पर वारिश पर 604800 रुपये, बाबू, अबरार हुसैन व असरार हुसैन पर मकान बनाने के आरोप में प्रत्येक पर 104000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में मदीना मस्जिद के मुतवल्ली हाजी शमीम पर 8.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जबकि मदरसा बनाकर उसके व्यवसायिक उपयोग पर 51 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
डेरिया तालाब की भूमि की लेखपालों ने की नापजोख
नगर मेंं सरायतरीन के मुहल्ला भूड़ा में डेरिया तालाब की भूमि की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर लेखपालों ने तालाब की भूमि की नापजोख की। यहां पर 25 मकानों को देखा। अचानक से लेखपालों की टीम को देखकर मुहल्ले के लोगों में खलबली मच गई। नापजोख के दौरान बताया गया कि यहां तालाब की भूमि की नापजोख के लिए आए थे। जहां तालाब की पांच बीघा भूमी पर बने मकान की बात सामने आ रही है। जांच पूरी होने के बाद निशान लगाए जाएंगे।