विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका से कहासुनी के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, गले में फंदा डाल किया जान देने का प्रयास

Published: Fri, 30 Oct 2026 03:43 PM (IST)

प्रेमिका से कहासुनी के बाद संभल के असमोली में एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, संभल। असमोली में प्रेमिका से कहासुनी के बाद एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और गमछे के सहारे गले में फंदा लगा आत्महत्या का प्रयास करने लगा। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और सीएचसी भर्ती कराया।

असमोली निवासी एक विशाल का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि वह नशे का भी आदी था। शुक्रवार को किसी बात पर प्रेमिका से कहासुनी हो गई।

इसके बाद विशाल दोपहर करीब एक बजे कस्बे के ही बिजली उपकेंद्र के नजदीक लगे हाईटेंशन लाइन के टावर (ट्रांसमिशन लाइन) पर चढ़ गया और गले में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

यह देख बिजली उपकेंद्र के चौकीदार ने सूचना जेई को दी। जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीण अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और ग्रामीणों को मदद से करीब 40 मिनट में उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जिसके बाद उपचार के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग पड़ न जाए भारी: संभल ASP की चेतावनी- खाते से कटे पैसे तो तुरंत डायल करें यह नंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।