संभल में 20 लाख रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
चंदौसी नगर पालिका वार्ड-07 आंबेडकर नगर में 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाएगी। यह केंद्र निवासियों को ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
वार्ड-07 आंबेडकर नगर में बनेगा सामुदायिक केंद्र।
परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
शादी, सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा।
संवाद सहयोगी, चंदौसी। नगर पालिका नागरिकों की सुविधा के लिए वार्ड-07 आंबेडकर नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराएगी। इस परियोजना पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आएगी। सामुदायिक केंद्र के निर्माण से मुहल्लेवासियों को शादी-विवाह, सामाजिक बैठकों और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी राहत मिलेगी।
ईओ सतेंद्र प्रकाश ने बताया कि आंबेडकर नगर में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अभी तक कोई उचित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में शादी या अन्य आयोजन होने पर लोगों को सड़क या खाली प्लॉटों में टेंट लगाकर या फिर दूर-दराज की जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती है। इससे लोगों को शारीरिक परेशानी के साथ-साथ अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है।
इस केंद्र के बन जाने से लोग अपने सभी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आसानी से और एक ही छत के नीचे कर सकेंगे। इस सामुदायिक केंद्र में लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मुहल्ले के लोगों को अब कार्यक्रमों के लिए बाहर जगह तलाशने की भटकन से मुक्ति मिल जाएगी।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका की ओर से वर्तमान में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य धरातल पर उतरेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।