'मौत का कुआं' बने अवैध स्वीमिंग पूल: संभल में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर
संभल के नखासा थाना क्षेत्र में एक अवैध स्वीमिंग पूल में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर सोहेल की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव क ...और पढ़ें

सोहिल का फाइल फोटो। स्रोत स्वजन
HighLights
नखासा थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर मिलक का मामला
संवाद सहयोगी, संभल। नखासा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना के स्वीमिंग पूल संचालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे स्वजन शव को घर ले गए और बिना पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुद-ए- खाक कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर मिलक निवासी 16 वर्षीय साेहिल पुत्र अहमद मजदूरी करता था। सोमवार को वह काम पर नहीं गया था। गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने दोस्तों के साथ थाना क्षेत्र के ही गांव सलारपुर कलां में अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। स्वीमिंग पूल में नहाते समय अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और डूबने लगा।
साथ गए दोस्तों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब शव तैरते हुए ऊपर आया तो सभी घबरा गए। होश में न आने पर उन्होंने उसके स्वजन को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे और साेहिल को नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घाेषित कर दिया। जिसके बाद स्वजन शव को घर ले गए।
वहीं साेहिल की मौत की जानकारी मिलते ही स्वीमिंग पूल संचालक भी मौके से फरार हो गया। बताते हैंं कि स्वजन ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें कुछ लोग उसे पानी में डूबोते नजर आ रहे हैं।
हालांकि स्वजन ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को कब्रिस्तान में सिपुर्दे खाक कर दिया। मृतक अपने सात बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जानकारी है। स्वजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।