हेड कांस्टेबल ने TSI पर ही लगा दिया बड़ा आरोप, एसपी तक पहुंचा मामला तो मचा हड़कंप, अब दे रहे सफाई
संभल में हेड कांस्टेबल जय भगवान ने टीएसआई दुष्यंत कुमार बालियान पर अवैध ट्रकों के संचालन और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, संभल। यातायात पुलिस के टीएसआई दुष्यंत कुमार बालियान पर उन्हीं के विभाग में कार्यरत हेड कांस्टेबल जय भगवान ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टीएसआई उनसे चिढ़ रहे हैं और वह उनके पीछे पड़े हुए हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि वह अवैध तरीके से ट्रकों का संचालन भी करवाते हैं।
उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी के दौरान शौच आने पर पेट्रोल पंप के शौचालय गए थे। इसी बीच टीएसआई पहुंच गए। वहां पर उक्त यातायात कर्मी के नहीं मिलने पर रपट लिखवा दी। इस बात से क्षुब्ध होकर हेड कांस्टेबल ने टीएसआई पर आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। प्रकरण पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंचा है।
यह है पूरा मामला
प्रकरण मंगलवार को पूर्वाह्न के समय का है। यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल जय भगवान की ड्यूटी बहजोई कट पर गंगा एक्सप्रेस को चढ़ने और उतरने वाले प्वाइंट पर लगी हुई थी। फिर ड्यूटी चेक करने के लिए टीएसआई ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचे तो वहां पर हेड कांस्टेबल नहीं थे, जबकि थाने के पुलिस कर्मी मौजूद थे।
टीएसआई के मुताबिक, पूछताछ करने पर पता चला कि हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आए हैं। इसलिए उनकी रपट लिखवा दी गई, जबकि हेड कांस्टेबल का तर्क है कि वह सुबह आठ बजे ही ड्यूटी पर पहुंच गया था, लेकिन जिस वक्त टीएसआई पहुंचे थे तो हेड कांस्टेबल को शौच आई और वह पास में ही स्थित पेट्रोल पंप के शौचालय में चले गए, जिसके सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज भी हेड कांस्टेबल ने अपने पास उपलब्ध कर रखी है।
खबरें और भी
इस प्रकरण के बाद हेड कांस्टेबल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका कहना है कि 'टीएसआई अवैध तरीकों से ट्रक चलवाते हैं और अगर, उनके ट्रक का चालान कर देते हैं तो वह नाराज रहते हैं, इसलिए चिढ़े हुए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान उनके एक मिट्टी लदे डंपर का चालान किया था, तभी से पीछे पड़े हुए हैं।' हेड कांस्टेबल ने बताया कि मंगलवार को हुए मामले के संबंध में वह पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी पेश हुए और अपनी बात रखी।
हेड कांस्टेबल ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं थे, यह बात चेकिंग के दौरान वहां पर पहुंचने पर पता चली। इसलिए उनकी रपट लिखवाई गई है। बाकी जो आरोप लगा रहे हैं वो, गलत है। सबकुछ अपने बचाव के लिए कह रहे हैं। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है।
-दुष्यंत बालियान, टीएसआई, संभल।