Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल हिंसा का 'गुप्त चेहरा' आया सामने, शारिक साठा के साथ दुबई में छिपा सगा रिश्तेदार, होगा मकोका का वार

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 11:31 PM (IST)

    शारिक साठा के वाहन चोर गिरोह पर मकोका कानून लागू है, जिसका संचालन वह दुबई से करता है। हाल ही में गिरफ्तार जुम्मा खान ने पूछताछ में साठा के भतीजे आमिर ...और पढ़ें

    शार‍िक साठा

    शार‍िक साठा

    HighLights

    1. जुम्मा खान की गिरफ्तारी के बाद सामने आया भतीजे का नाम, दिल्ली जाएगी संभल की पुलिस

    2. अरमान के बारे में भी इनपुट जुटा रही पुलिस, गिरोह से कौन-कौन जुड़ा है शहर का व्यक्ति

    जागरण संवाददाता, संभल। जिस वाहन चोर गिरोह को शारिक साठा आपरेट करता है। इस गैंग पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल आफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) भी लगा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने 1999 में यह एक्ट लागू किया था, फिर दिल्ली में भी जारी किया गया। दिल्ली से ही यह एक्ट गिरोह पर लगा हुआ है। इसका मुख्य मकसद संगठित और अंडरवर्ल्ड अपराध को खत्म करना था।

    दूसरा साठा के भतीजे का नाम पहली बार सामने आया है। अब संभल पुलिस उसकी भी कुंडली खंगालेगी। दिल्ली क्राइम बांच द्वारा पकड़े गए गुर्गे जुम्मा खान से भी पुलिस पूछताछ करेगी। दरअसल, शारिक साठा एक कुख्यात अपराधी है। जो, संभल के मुहल्ला दीपा सराय का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में लगभग 69 मामले दर्ज हैं।

    24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड भी साठा ही है। इसके अलावा हथियार सप्लाई करने और पाकिस्तान निर्मित कारतूसों के जरिए साजिश रचने का गंभीर आरोप भी है। पुलिस ने उसके तीन गुर्गों को पहले ही जेल भेज दिया है। वाहन चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाला साठा फर्जी नाम-पते पर पासपोर्ट बनवाकर सितंबर 2020 में दुबई भाग गया था।

    वहां से ही उसने अपने गुर्गे मुल्ला अफरोज और गुलाम के जरिये हिंसा कराई और चार लोगों की हत्या भी करवा दी। शारिक साठा दुबई में बैठकर सोने की तस्करी भी कर रहा है। वह आइएसआइ के लिए भी काम करता है। लुकआउट सर्कुलर पहले ही जारी हो चुका है और अब उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    खबरें और भी

    इस क्रम में अब साठा का एक और गुर्गा सामने आया है। जो, मणिपुर के थौबल का रहने वाला और एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि वाहन चुराने वाले साठा के गिरोह पर मकोका भी लगा हुआ है। जुम्मा खान ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह 2021 में शारिक उर्फ साठा और उसके भतीजे आमिर के संपर्क में आया था।

    दुबई से ऑपरेट कर रहे सरगना शारिक उर्फ साठा और उसके भतीजे आमिर पाशा के लिए काम करता है। खास बात यह है कि अभी तक शारिक साठा के भतीजे आमिर पाशा का नाम सामने नहीं आया था लेकिन, जुम्मा खान से पूछताछ में उसकी जड़ें भी सामने आई हैं। भतीजा आमिर भी साठा के साथ दुबई में दुबका हुआ है और वाहन चोर गिरोह का सिडिकेंट संभालता है।

    उधर, जुम्मा खान वाहन चुराने के मामले में वर्ष 2010 में तिहाड़ जेल गया था, वहां पर उसकी मुलाकात संभल के रहने वाले कैदी अरमान से हुई। उसके बाद वह अरमान से मिलने संभल में आया तो अरमान के जरिये उसकी मुलाकात मास्टरमाइंड शारिक साठा और उसके भतीजे आमिर पाशा से हुई। यहां से ही जुम्मा खान शारिक के ग्रुप में शामिल हो गया और फिर वाहन चुराने का काम बड़े स्तर पर शुरू किया था।

     

    शारिक साठा के भतीजे की जानकारी मिली है लेकिन, अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं लगाया जा रहा है। हां, साठा के गुर्गे जुम्मा खान से पूछताछ के लिए संभल पुलिस की एक टीम दिल्ली जाएगी। बाकी हो सकता है कि साठा के गिरोह पर मकोका भी लगा हो। इसके बारे में बहुत कुछ बताना, अभी संभव नहीं है।

    केके बिश्नोई, एसपी, संभल।


    यह भी पढ़ें- संभल हिंसा का ‘मणिपुर कनेक्शन’: 1000 कारें, ISI का साया और शारिक साठा का वो राजदार जो पुलिस के हत्थे चढ़ा!