विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संभल में बंदरों झुंड ने किया महिला पर हमला, सिर में आए 47 टांके

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:30 PM (IST)

संभल के पवांसा में एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सिर में 47 टांके आए।

बंदरों झुंड ने किया महिला पर हमला।

बंदरों झुंड ने किया महिला पर हमला।

HighLights

  1. पवांसा में महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला किया।

  2. हमले में महिला के सिर में 47 टांके लगाने पड़े।

  3. ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की।

संवाद सूत्र, पवांसा। कस्बे में रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर के बरामदे में बैठी महिला पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गहरा घाव होने पर चिकित्सक ने 47 टांके लगाए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पंवासा निवासी शकुंतला देवी रविवार की सुबह घर के बरामदे में तख्त पर बैठी थीं। इसी दौरान बंदर का एक बच्चा तख्त के नीचे आ गया और चीखने लगा। उसेके चीखने की आवाज सुनकर कई अन्य बंदर वहां पहुंच गए और शकुंतला देवी पर हमला कर दिया। बंदरों ने महिला को काटकर और नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके पति छत्रपाल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बंदरों को खदेड़ा। इसके बाद घायल महिला को गांव के ही चिकित्सक के पास ले जाया गया।

चिकित्सक ने बताया कि महिला के सिर में गहरा घाव था, जिसमें 47 टांके लगाने पड़े। वहीं बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में व्याप्त है जिसके चलते बन विभाग द्वारा बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- झांसी में कार से टक्कर के बाद ऑटो में लगी आग, चार यात्री झुलसे और ड्राइवर फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।