दिल्ली से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी: आठ यात्री घायल, गाड़ी में थे 120 यात्री
दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक स्लीपर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग सभी यात्रियों ...और पढ़ें
-1794125028430_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिल्ली से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस पलटी।
गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई के पास हुआ हादसा।
आठ यात्री गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, संभल। दीपावली पर अपनों के बीच पहुंचने की उम्मीद लेकर दिल्ली से घर लौट रहे 120 यात्रियों से भरी बस गंगा एक्सप्रेस-वे पर 120 यात्रियों से स्लीपर भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
इस हादसे में आठ गंभीर घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे बहजोई के गांव करीमपुर गांव के पास हुआ।
दिल्ली के कश्मीरी गेट से दीपावली पर घर लौट रहे थे 120 यात्री, आईं मामूली चोटें
दरअसल, एक स्लीपर बस बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से प्रतिदिन आजमगढ़ के लिए चलती है। शनिवार को भी बस कश्मीरी गेट से करीब 120 यात्रियों को लेकर चली थी। यह सभी दीपावली पर अपने घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में एक होटल पर खाना खाने के बाद बस आगे बढ़ी थी। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बस पलटते ही मच गई चीख पुकार
बस पलटते ही अंदर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह यात्री एक-दूसरे की मदद से बाहर निकले। हादसे में गुड्डू पाल, पप्पू, नीरज, बलवंत, सूरज प्रकाश, सूरज, विजेंद्र गौड़ और अवनीश घायल हो गए। सभी आजमगढ़ के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश से दिवाली मनाने घर आ रहे थे दो भाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत
यह भी पढ़ें- दीपावली आज: आगरा में शाम 5:53 से रात 7:50 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त, ऐसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा
बस में सवार थे करीब 150 लोग
घायल गुड्डू पाल ने बताया कि बस में 110 से 150 तक यात्री सवार थे। वह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं, जबकि पप्पू टाइल्स लगाने का काम करते हैं। दोनों दीपावली पर घर जा रहे थे। बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। पलटी बस को सीधा कराया गया है।