विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमने 5 लाख को रोजगार दिया, राहुल देंगे?' संभल में स्वामी रामदेव का राहुल गांधी पर निशाना, सीएम योगी की सराहना

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 10:28 PM (IST)

स्वामी रामदेव ने संभल के बबराला में आर्य सम्मेलन में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने 5 ...और पढ़ें

कार्यक्रम में बोलते योगगुरू बाबा रामदेव।

कार्यक्रम में बोलते योगगुरू बाबा रामदेव।

संवाद सहयोगी, संभल। प्रांतीय आर्य महासम्मेलन में सोमवार को पहुंचे योगगुरु स्वामी रामदेव ने तकरीबन दो घंटे तक मंच का संबोधन किया और लोगों को सनातन के प्रति जागरूक किया। जिसमें राहुल गांधी निशाने पर रहे तो सीएम योगी की सराहना की। हालांकि यूपी में सपा को लेकर बोलने से परहेज किया।

प्रेस वार्ता में कहा कि ढोंग-पाखंड, आडंबर और अंधविश्वास से सनातन धर्म बदनाम हो रहा है। महर्षि दयानंद ने वैदिक धर्म का शुद्ध स्वरूप बताया, जिसमें एक ईश्वर की उपासना, कर्म, माता-पिता का सम्मान और जातिगत भेदभाव मिटाने का संदेश है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आर्य समाज के पांच हजार से अधिक केंद्र और 500 से ज्यादा स्कूल-कालेज हैं, जहां गुरुकुल परंपरा के अनुसार शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

सीएम योगी के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने गुरुकुलों के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की बात कही। मंच से उन्होंने कहा, हमने पांच लाख लोगों को रोजगार दिया है, राहुल गांधी से कहो वह भी लाख- दो लाख लोगों को रोजगार दे देंगे।

योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री देखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में वेदों के सिद्धांतों पर चलने वाली दिव्य आत्माओं का शासन होना चाहिए। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि याचिका खारिज होने को उन्होंने राजनीतिक मुद्दा बताया।

ओवैसी के ‘अब्दुल की सरकार’ वाले बयान पर कहा कि इससे कुछ लोगों के वोट कटने से योगी को फायदा होगा। प्रधानमंत्री के पिता पर मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए।

लोगों से स्वदेशी अपनाने, विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाने, फास्ट फूड से बचने और गुरुकुलों को दान देकर भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान करने की अपील की। डीपी यादव, प्रदीप यादव, सुमित यादव, राजेश यादव, रामू यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

संभल में गुरुकुल बनवाने के लिए काम करेंगे राजीव गुलाटी

एमडीएच मसाले के एमडी राजीव गुलाटी ने जनपद में गुरुकुल बनवाने के लिए काम करने की बात कही। सम्मेलन के आयोजन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रांतीय आर्य महासम्मेलन के तहत सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें योगगुरु हरि सिंह ने लोगों को विभिन्न योगाभ्यास कराए। इसके बाद 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य दिनेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में दयाशंकर आर्य, वेद वसु आर्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- संभल में फिर सुलगने लगी पुरानी सियासी अदावत: अखिलेश यादव की एक सीट और आमने-सामने दो दिग्गज खानदान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।