Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ससुराल आए दामाद पर पड़ गई बंदरों की नजर, कर दिया ऐसा काम- शर्म से झुक गई घर वालों की नजर

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 06:31 PM (GMT+05:30)

    Monkey Attack in Sambhal घर के आंगन में सभी लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उनको काटकर घायल कर दिया। चीख पुका ...और पढ़ें

    बंदरों ने रिश्तेदारी में आए युवक को हमला कर किया घायल
    बंदरों ने रिश्तेदारी में आए युवक को हमला कर किया घायल

    संसू, मढ़न (संभल)। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में आए युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे युवक घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर स्वजन लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े और बंदरों को भगाया। स्वजन ने घायल का पास के ही निजी अस्पताल में उपचार कराया। विकासखंड असमोली के गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों के काटने से आए दिन मासूम और बड़े घायल हो रहे हैं। रविवार को गांव भैंसोड़ा निवासी सत्यदेव के घर उनके दामाद बरेली निवासी सूरज सिंह आए थे।

    स्वजन ने बताया कि घर के आंगन में सभी लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और उनको काटकर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और बंदरों को भगाया।

    इसके बाद सूरज को उपचार के लिए पास के ही निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर उनका उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों की तादाद इतनी ज्यादा है कि रास्ते में ग्रामीणों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं महिलाएं घर में खाना बनाने से भी डरती है। बताया कि बंदर खेत में फसलों को भी उजाड़ रहे हैं।