विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गांधी परिवार के हैं तो क्या हुआ, वरुण को भाजपा ने तीन बार सांसद बनवाया'...बीजेपी यूपी चीफ रामपुर चुनाव बहिष्कार पर भी बोले

Published: Tue, 26 Mar 2024 09:14 PM (IST)

संभल में एक प्रेसवार्ता में सवालों के जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर में सपा ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।

HighLights

  1. सपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी: भूपेंद्र सिंह चौधरी
  2. संभल में प्रेस से मुखातिब हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी

जागरण संवाददाता, संभल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार की शाम एकता विहार कालोनी स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का आचरण ही लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी काम सपा करती है। भारत लोकतांत्रिक देश है।

यहां संविधान मतदान का अधिकार देता है। मतदाता ही देश का भविष्य तय करते हैं। ऐसे में रामपुर में सपा जिला इकाई का चुनाव बहिष्कार का पत्र समझ से परे है। भाजपा प्रदेश में अपने काम के बदलते जनादेश मांग रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने दस साल तक केंद्र में जनता की सेवा की है। विकास ही हमारा एजेंडा है। हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी रण में हैं। पीलीभीत में वरूण के टिकट कटने पर कहा कि वरूण गांधी भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। पूरा भरोसा है कि वह भाजपा में ही रहेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि गांधी परिवार के हैं तो क्या हुआ भाजपा ने ही उन्हें तीन बार सांसद बनवाया। ध्रवीकरण से जुड़े एक सवाल को वह सिरे से नकार गए। बोले मुद्दा सिर्फ विकास है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: मेरठ पहुंचे अरुण गोविल बोले, 'न राजनीति आती है न करेंगे, प्यार और संवेदनशीलता ही सीखी, उसी से जीतेंगे सभी का दिल'

संघमित्रा के टिकट पर भी बोले...

संघमित्रा के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि भाजपा हर किसी को मौका देती है। उनका टिकट कटना पार्टी की चयन प्रक्रिया का एक हिस्सा है। कहां किसका उपयोग किया जाना है यह भाजपा अच्छी तरह से जानती है। दिल्ली सीएम आप नेता अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि भाजपा की सरकार में किसी भी भ्रष्टाचारी या अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। इन पर कार्रवाई के लिए एजेंसियां स्वतंत्र हैं और उन पर कोई दबाव नहीं है। भाजपा सरकार की मंशा साफ है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार, 250 प्रोजेक्ट्स के लिए 1540 करोड़ रुपए जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।