Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: भाई-मां के सामने दुष्कर्म पीड़िता को बाल पकड़ खींचा, गोली मारकर हत्या

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 10:08 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की बुधवार रात दो कार सवारों ने बाल पकड़कर बाइक से खींच लिया और गोली मा ...और पढ़ें

    दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया है। जागरण
    दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया है। जागरण

    HighLights

    1. संभल में कार सवार दुष्कर्म के दो आरोपितों ने दिया वारदात को अंजाम
    2. भाई ने भागकर बचाई जान, एक नामजद 20 दिन पूर्व आया था जेल से बाहर

     जागरण संवाददाता, संभल। भाई और मां के साथ गांव जा रही दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की बुधवार रात दो कार सवारों ने बाल पकड़कर बाइक से खींच लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी गाजियाबाद में रहती थी। आरोप है वहीं मामा-भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

    आरोपितों में एक रिंकू 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। पुलिस आनर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। कैला देवी क्षेत्र के गांव के एक ग्रामीण साहिबाबाद (गाजियाबाद) में रहकर ट्रैक्टर चलाते हैं। उनके साथ ही पत्नी और बेटी रहती हैं। बेटा गांव में रहता है।

    बुधवार की रात मां-बेटी बस से गांव आईं। रात साढ़े आठ बजे बेटा उन्हें बस स्टैंड पर बाइक से लेने गया था। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले कार से रिंकू और उसका मामा पप्पू आए। उन्होंने बाइक के आगे कार लगा दी। इससे बाइक के साथ तीनों लोग गिर गए।

    इसे भी पढ़ें-दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक चरमराया, युद्ध स्तर पर टीमें जुटीं; 42 ट्रेनों का मार्ग बदला

    तमंचा निकालकर दोनों आरोपितों ने बहन को बाल पकड़कर खींच लिया। इस बीच वह भाग गया। वह सौ-डेढ़ सौ मीटर ही पहुंचा था कि गोली चलने की आवाज आई। बहन की हत्या कर आरोपित फरार हो गए।

    सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि किशोरी की हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों फरार हैं। तलाश की जा रही है। इधर, आनर किलिंग की भी चर्चा है।

    इसे भी पढ़ें-सरयू की बाढ़ में बहा राष्ट्रीय राजमार्ग-31, बलिया-छपरा का संपर्क टूटा

    ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि किशोरी का नामजद आरोपित रिंकू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह करीब छह माह पहले उसके साथ साहिबाबाद से चली गई थी।

    खबरें और भी