Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: संभल में नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा

    Updated: Thu, 28 May 2026 10:56 PM (IST)

    संभल में नौतपा के दौरान कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद गुरुवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। आंधी, वर्षा और हल्की ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिल ...और पढ़ें

    आंधी-तूफान के बीच ग‍िरे ओले और बारि‍श के दौरान न‍िकलते वाहन

    आंधी-तूफान के बीच ग‍िरे ओले और बारि‍श के दौरान न‍िकलते वाहन

    HighLights

    1. कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद गुुरुवार को देर रात अचानक बदला मौसम का मिजाज

    जागरण संवाददाता, संभल। नौतपा के दौरान कई दिनों तक भीषण गर्मी के बाद संभल में गुरुवार को देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। अचानक आंधी आई और फिर हवा रिमझिम वर्षा शुरु हो गई। हल्की ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। वहीं सौंधन क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि होने की बात सामने आई।

    कई दिनों से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। दिन में तेज धूप की वजह से दिक्कतें हुईं तो रात के वक्त भी सुकून नहीं मिल पाया। आलम यह रहा कि पंखे और कूलर भी फेल हो गए। इस बीच लोग ऊपरवाले से राहत के लिए प्रार्थना करने लगे।

    WhatsApp Image 2026-05-28 at 10.47.45 PM

    हालांकि गुरुवार को देर शाम तक लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा लेकिन देर रात में अचानक मौसम बदल गया। अचानक आसमान में बिजली चमकने लगी। देर रात करीब नौ बजे अचानक आंधी आने लगी। उस वक्त तमाम लोग बाजार में थे।

    मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि हवा के साथ वर्षा शुरु हो गई। कुछ मिनटों में ही ओलावृष्टि भी होने लगी। आसमान से चमक के साथ गरज की आवाज भी आती रहीं। काफी देर तक वर्षा होते रहने से लोगों ने राहत महसूस की।

    खबरें और भी

    दूसरी तरफ गांव सौंधन क्षेत्र में भी हल्की ओलावृष्टि होने की बात सामने आई। इसके अलावा बहजोई, बबराला, गुन्नौर, रजपुरा, गवां, पवांसा, असमोली, सिरसी क्षेत्र में भी वर्षा हुई। मौसम का मिजाज बदल जाने पर लोगों को सुकून मिलने लगा।

    यह भी पढ़ें- शायरी का एक 'बद्र' डूबा: जब 1987 के मेरठ दंगों के बीच संभल के इस घर में आकर रुके थे मशहूर शायर, दोस्त की जुबानी अनसुनी यादें