विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाना खाने के बाद बारात में आए मेहमानों के पेट में होने लगा दर्द, मच गई भगदड़- अस्पताल में डॉक्टरों ने बताई यह बात...

Published: Sun, 14 Jul 2024 05:48 PM (GMT+05:30)

UP News सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. नरेश यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण इन लोगों की तबीयत ...और पढ़ें

उपचार के लिए सीएचसी व निजी अस्पताल में कराया भर्ती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उपचार के लिए सीएचसी व निजी अस्पताल में कराया भर्ती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, जागरण जुनावई (संभल) : गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव अजीजपुर में रजपुरा क्षेत्र के गांव ब्योरा से बरात आयी थी। जहां रात को दावत खाने के बाद बरातियों और घरातियों के पेट में दर्द होने लगा।

अचानक एक साथ कई लोगों की तबीयत खराब होते देख रिश्तेदारों में खलबली मच गई। आनन फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जिसमें से कुछ लोगों का उपचार सीएचसी में चल रहा था तो कुछ निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे थे।

बारात चढ़त के बाद हुआ दर्द

शनिवार को गुन्नौर तहसील में रजपुरा ब्लाक क्षेत्र के गांव ब्योरा निवासी रामभरोसे के बेटे डीपी की बरात जुनावई ब्लाक क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी धर्मवीर के यहां पर गई थी। जहां बरातियों का स्वागत करते हुए उन्हें नाश्ता कराया गया और उसके बाद बरात चढ़त की रस्म हुई। सभी लोग खुशी में खूब झूम रहे थे। रात को चढ़त के बाद सभी बरातियोंं ने साथ में खाना खाया। जहां खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगा और कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगे।

एक साथ काफी लोगों की तबीयत बिगड़ते देख रिश्तेदारों में खलबली मच गई। कुछ ही देर में जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को हुई तो वह भी कार्यक्रम को छोड़कर वहां आ गए। आनन फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए जुनावई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर करीब 14 लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जबकि अन्य द्वारा उपचार निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।