विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में महिला रिसेप्शनिस्ट का शव मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published: Tue, 08 Apr 2025 02:37 PM (IST)

UP Crime News| संतकबीर नगर के एक निजी अस्पताल में 24 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवती ...और पढ़ें

महिला रिसेप्शनिस्ट का शव मिलने से मचा हड़कंप। (तस्वीर जागरण)
महिला रिसेप्शनिस्ट का शव मिलने से मचा हड़कंप। (तस्वीर जागरण)

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा चौराहे पर स्थित एक निजी हस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली 24 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति मेें मिला। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के पहुरा गांव की रहने वाली थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से अस्पताल संचालक समेत सभी कर्मचारी अस्पताल छोड़ कर फरार हैं।

कर्मचारी ने मृत्यु की दी थी खबर

बस्ती जनपद के पहुरा गांव निवासी 24 वर्षीय ममता पुत्री राम भवन लगभग एक साल से टेमां चौराहे पर स्थित सन्स हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करती थी। मंगलवार का सुबह सात बजे के करीब अस्पताल के किसी व्यक्ति ने ममता के घर फोन कर बताया कि ममता की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन व आसपास के लाेग भी अस्पताल पर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

गले पर नाखून के खरोच मिले

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने ममता का शव देखा तो उसके गले पर नाखून के खराेच व मारने के निशान दिख रहे थे। परिजनों का कहना है कि ममता ने रात साढ़े ग्यारह बजे फोन पर अपनी मां से बात की थी कि वह सुबह ड्यूटी खत्म कर घर वापस आ जाएगी। मृतका के बाबा संतराम ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हत्या की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें- मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही लोगों की सेहत, अस्पतालों में भीड़; ऐसे रखें खुद का ख्‍याल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।