Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में किया आत्म समर्पण, इस बात को लेकर चल रहा था केस

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 07:58 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में आप राज्‍य सभा सांसद संजय सिंंह के खिलाफ 13 अगस्त 2020 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। तहरीर में यह उल्लेख किया था कि 1 ...और पढ़ें

    कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं संग आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (दाएं से दूसरे)। जागरण
    कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं संग आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (दाएं से दूसरे)। जागरण

    HighLights

    1. जाति, वर्ग, धर्म पर भड़काऊ बयान देने, डिप्टी सीएम पर अपमानजनक शब्द कहने का आरोप
    2. आप नेता के साथ दिल्ली से आए हुए अधिवक्ता के साथ यहां के अधिवक्ताओं ने बहस किया
    3. लगभग साढ़े तीन घंटे कोर्ट के कस्टडी में रहे सांसद, दो जमानत दाखिल करने पर रिहा हुए

    जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी(आप)के दिल्ली राज्य सभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी के कोर्ट में आत्म समर्पण किए। करीब साढ़े तीन घंटे कोर्ट की कस्टडी में रहे। इसके बाद 25-25 हजार के दो जमानत दाखिल करने पर उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    बखिरा थाना के बभनी गांव निवासी राधेश्याम मौर्य ने 13 अगस्त 2020 में मुकामी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इन्होंने थाने में दी गयी तहरीर में यह उल्लेख किया था कि 12 अगस्त 2020 को आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने सहयोगी सभाजीत सिंह, बृजकुमारी व अन्य के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने जाति, वर्ग व धर्म के नाम पर विद्वेष फैलाने के लिए भड़काऊ बयान दिया था।

    इसे भी पढ़ें-ससुराल के लोगों ने उड़ाया मजाक, दूल्‍हे ने बुलडोजर पर बैठकर निकाली बारात

    उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बारे में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इससे मौर्य समाज के साथ ही अन्य जाति व धर्म के लोगों में नाराजगी रही। न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया था।

    कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया था। इस मुकदमें की पैरवी में दिल्ली से आए हुए अधिवक्ता के साथ यहां के अधिवक्ताओं ने बहस किया। जमानत को लेकर अभियोजन पक्ष ने विरोध भी जताया।

    संजय सिंह बोले, मोदी और भाजपा के कारण गिरेगी एनडीए सरकार

    कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सांसद संजय सिंह ने हाईवे स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार मोदी और भाजपा के कारण ही गिरेगी। क्योंकि वह अपनी आदत से बाज नहीं आएगी। गठबंधन के सहयोगियों की पार्टियों को तोड़ने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें-प्रदेश में वज्रपात से 52 की मौत, उमस ने ढाया कहर, आज से 40 जिलों में फ‍िर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

    लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को यूपी में अभूतपूर्व सफलता मिली है। उससे मोदी और भाजपा घबराहट में हैं। क्योंकि इस चुनाव में भाजपा अयोध्या में भी हार गयी। अब वहां के लोगों को अपशब्द कह रहे हैं।