Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: संतकबीरनगर जिले के डीएम की इस पहल से जनता को मिल रहा बड़ा लाभ, लोग बोलते हैं- साहब के पास जाओ, भला हो जाएगा

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 12:24 PM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में जनता सीधे डीएम से संवाद करती है। इसका फायदा यह होता है कि लोगों की शिकायतों का तुरंत निस्‍तारण होता है। यहां सभी ...और पढ़ें

    संतकबीरनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर रोज जनता से सीधे संवाद करते हैं।
    संतकबीरनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर रोज जनता से सीधे संवाद करते हैं।

    HighLights

    1. डीएम के जनता दर्शन में हर दिन में जुट रही फरियादियों की भीड़
    2. तत्काल सुनवाई से बढ़ रही उम्मीद, मौके पर ही मिल रहा न्याय

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में मंगलवार को पहुंची खलीलाबाद के कुसमीडाड़ी की शांति देवी ने कहा साहब, हमारी भूमि पर गांव के ही कुछ मनबढ़ कब्जा कर रहे हैं। आपके पास न्याय की आस लेकर आयी हूं। हमारी मदद कीजिए। बहुत गरीब हूं, लोगों ने कहा कि डीएम साहब के पास जाओ तुम्हारा भला हो जाएगा।

    महिला की बातें सुनकर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तत्काल एसडीएम को फोन कर महिला की मदद करने का निर्देश दिया। इस तरह के मामले लेकर हर दिन डीएम के पास पचास से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। अधिकतर लोगों की मदद हो जा रही है, इसलिए जनता दर्शन में लोगों के पहुंचने की संख्या भी बढ़ रही है।

    डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचे मीरगंज के ग्रामीणों ने कहा कि उनके यहां बस अड्डा बन रहा है। प्रशासन इसके लिए भूमि भी चिह्नित कर ली है, लेकिन सरकारी भूमि पर अभी भी कई लोगों का कब्जा है और गरीबों की भूमि पर प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर डीएम ने सभी को न्याय का भरोसा दिया।

    महुली के मुरारपुर के जवाहिर प्रसाद ने कहा कि वह बहुत गरीब हैं। भवन के लिए उन्हें पट्टा मिला है, लेकिन कुछ लोग उनकी भूमि पर कब्जा कर लिए हैं। वह न्याय के लिए भटक रहा है, मदद कीजिए साहब। इस पर डीएम ने एसडीएम को फोन करके तत्काल मामले को देखने का निर्देश दिया। बखिरा के पड़रिया की सीमा देवी भी भूमि विवाद को लेकर पहुंची थीं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि उनकी भूमि पर मनबढ़ कब्जा कर रहे हैं। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मेंहदावल के सोनौरा गांव के इलियास अहमद खेल मैदान की समस्या लेकर डीएम के पास पहुंचे थे। बखिरा के सभासद जफर इकबाल बिजली विभाग की शिकायत किए। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।

    जनता दर्शन में पचास से अधिक फरियादी पहुंचे थे। सभी को न्याय का भरोसा मिला तो उसके चेहरे खिल गए। डीएम के पास हर दिन जिले के कोने-कोने से पचास से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। लोगों का काम होने से सबका भरोसा बढ़ गया है।