Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    500 सिलिंडर के लिए पहुंचे तीन हजार उपभोक्ता, भीड़ को कंट्रोल करने में प्रशासन के छूट पसीने

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 07:25 PM (IST)

    संतकबीर नगर में गैस एजेंसी पर सिलेंडरों की भारी किल्लत है। प्रतिदिन हजारों उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौ ...और पढ़ें

    500 सिलेंडर के लिए तीन हजार उपभोक्ता।

    500 सिलेंडर के लिए तीन हजार उपभोक्ता।

    HighLights

    1. शिवांशु गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की भारी किल्लत।

    2. प्रतिदिन हजारों उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे।

    3. भीड़ नियंत्रण में प्रशासन-पुलिस को मशक्कत।

    जागरण संवाददाता, मेंहदावल। शिवांशु गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन दो से तीन हजार उपभोक्ता गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    शुक्रवार को गैस एजेंसी पर दो हजार से अधिक उपभोक्ता पहुंचे थे, जिनमें से केवल 800 सिलिंडर का ही वितरण किया जा सका। वहीं, शनिवार को एजेंसी पर करीब तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई, लेकिन इस दिन मात्र 500 सिलिंडर ही उपलब्ध हो पाए। इसके चलते काफी संख्या में उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।

    भीड़ को नियंत्रित करने और सिलिंडर वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने में एजेंसी के कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।

    एसडीएम संजीव राय ने बताया कि प्रतिदिन गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं में वितरित किए जा रहे हैं और गैस की कोई किल्लत नहीं है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी