Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Crime: मुकदमे में गवाह बने युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पिटाई के बाद दोनों पैर काटने का किया प्रयास

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM (IST)

    घटना संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। युवक शौच के लिए घर से बाइक से निकला था। गांव के बाहर पहले से घात लगाए आरोपितों ने उस प ...और पढ़ें

    संतकबीर नगर में मुकदमें में गवाह युवक पर जानलेवा हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    संतकबीर नगर में मुकदमें में गवाह युवक पर जानलेवा हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, सांथा, संत कबीर नगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मुकदमे में गवाही करने से नाराज एक समुदाय विशेष के लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से उसका पैर काटने का प्रयास हुआ है। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर सीओ अंबरीश भदोरिया, बखिरा व मेंहदावल पुलिस मौजूद है। पूरे मामले में जांच पड़ताल चल रही है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण एक वर्ग में नाराजगी कायम है।

    यह है पूरा मामला

    उमेश चौहान पुत्र राम नारायण निवासी इमिलिया शनिवार की सुबह छह बजे मोटरसाइकिल से शौच के लिए गया था। पहले से ही गांव के कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे। वहां पहुंचते ही उमेश पर लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी डंडे एवं कुदाल से हमले की बात कही जा रही है। घटना में उमेश का पैर काटने का प्रयास हुआ है। दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी है। इसके साथ ही चेहरे व सिर में भी गंभीर चोट लगी है। युवक के मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। बेहोशी की हालत में आरोपित उसे मौके पर छोड़कर आरोपित फरार हो गए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद उमेश के भाई रमेश ने उसे उपचार के लिए सांथा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में घायल युवक के भाई रमेश ने बखिरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण एक वर्ग में नाराजगी कायम है।

    यह भी पढ़ें, UP Samuhik Vivah Yojana 2023: सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को मिल सकता है CM योगी का आशीर्वाद, तैयारी में जुटा विभाग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अंबरीश भदोरिया, मेंहदावल थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, बखिरा थानाध्यक्ष श्याममोहन घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घायल युवक पूर्व में एक हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गांव के ही चार आरोपितों पर घटना का आरोप लगाया गया है। चर्चा है की घायल युवक उमेश ने शुक्रवार को एक मामले में गवाही दिया था। जिससे नाराज लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें, कॉलेज में बैडमिंटन खेलते समय अचानक बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    क्या कहती है पुलिस

    घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। गांव में पुलिस की भी तैनाती की गई है। तहरीर प्राप्त हुई है, मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल युवक की स्थिति पहले से बेहतर है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

    अंबरीश भदोरिया, सीओ, मेंहदावल