Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मृतक नंदि‍नी के परिवार से मिले ओपी राजभर, बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा; सपा पर किया प्रहार

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 05:38 PM (IST)

    OP Rajbhar प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आज संत कबीर नगर पहुंचे। ओपी राजभर ने मृतक नंदिनी राजभर के स्व ...और पढ़ें

    नंदिनी राजभर के परिवार से मिले ओपी राजभर, बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा
    नंदिनी राजभर के परिवार से मिले ओपी राजभर, बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

    HighLights

    1. संत कबीर नगर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर
    2. कैबिनेट मंत्री ने घटना को लेकर सपा पर किया करारा प्रहार
    3. मृतक के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का लिया संकल्प

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को संतकबीर नगर पहुंचे। ओम प्रकाश का ये दौरा कार्यकर्ताओं के लिए काफी उत्साहवर्धक रहा।

    ओम प्रकाश राजभर ने संतकबीर नगर प्रवास के दौरान जनपद बस्ती में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की एवं लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने हेतु संकल्पित होने का आह्वान किया।।

    राजभर ने उठाया बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

    मंगलवार को ओम प्रकाश राजभर शहर के डीघा पहुंचे। उन्होंने मृतक नंदिनी राजभर के स्वजन को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाने के साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का संकल्प लिया।

    सपा पर बरसे राजभर

    इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा। ओपी राजभर ने सपा के शासन काल में पनपे अपराधियों की करतूत बताते हुए कठोर कार्रवाई कराए जाने की बात कही।

    आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

    ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सक्रिय नेत्री व महिला सभा की प्रदेश महासचिव श्रीमती नंदिनी राजभर जी की दबंगो द्वारा हत्या कर दी गयी थी। आज शोकाकुल परिजनों के बीच जनपद सन्तकबीरनगर में उपस्थित होकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की एवं पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगा, दोषियों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में पुराना जनाधार पाना सपा के लिए चुनौती, मुलायम के दम पर यूपी में सत्ता के शीर्ष पर पहुंची साइकिल में लगा है 'बैक गियर'