Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sant Kabir Lok Sabha Election: संतकबीरनगर में वोटिंग शुरू, 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में हो रहा कैद

    Updated: Sat, 25 May 2024 08:38 AM (IST)

    पहले मतदान फिर अन्य काम का नारा जनपद में बुलंद है। इसे देखते हुए प्रशासन यह मान रहा है कि इस बार जनपद में मतदान का रिकार्ड बनेगा। लोकसभा चुनाव में 11 ...और पढ़ें

    खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार।
    खजनी क्षेत्र के सरया तिवारी पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार।

     जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में शनिवार की सुबह सात से शाम के छह बजे तक मतदान होगा। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। लोग कह रहे हैं कि हम अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए जरूर मतदान करेंगे। इसके साथ ही लोग दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को अवकाश भी घोषित है।

    पहले मतदान, फिर अन्य काम का नारा जनपद में बुलंद है। इसे देखते हुए प्रशासन यह मान रहा है कि इस बार जनपद में मतदान का रिकार्ड बनेगा। लोकसभा चुनाव में 11 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला शनिवार को होगा। क्षेत्र के 20 लाख 71 हजार मतदाता मतदान को जरूर केंद्रों पर पहुंचेंगे।

    सभी को पता है कि हमारे एक-एक वोट से देश की सरकार बनेगी। संविधान से मिले इस विशेषाधिकार से हम देश की सरकार बनाएंगे। केंद्र में अपने पसंद की सरकार बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका है। इस बार चूक गए तो फिर अगले पांच वर्षों तक हमें अपने क्षेत्र से चुने गए प्रतिनिधि पर कोई टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं होगा।

    क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रकार के दावे करने वाले नेताओं की जवाबदेही तय करने के लिए लोगों में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ा है। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसे मजबूत करने में हमें अपने स्तर से कोई कोर कसर नहीं करनी चाहिए।

    खबरें और भी

    भाजपा से प्रवीण निषाद, सपा से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद व बसपा से नदीम अशरफ मैदान में हैं। इसके अतिरिक्त सर्वजन आवाज पार्टी से राजेंद्र यादव उर्फ कर्नल साहब, नकी भारतीय एकता पार्टी से सुभाष चंद्र दूबे, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से कुलदीप व निर्दल आनंद कुमार गौतम, मित्रसेन, रामकृष्ण द्विवेदी व सत्यवंत प्रताप सिंह भाग्य आजमा रहे हैं।

    डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी वोटर अपने मताधिकार का महत्व समझते हुए उत्साह के साथ अपने बूथ पर मतदान करें। अगल-बगल के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मतदान करने में उनका सहयोग करें। शत-प्रतिशत मतदाता मतदान करके यह साबित कर दें कि वे जागरूक मतदाता हैं।