Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर से मुंबई तक पहुंचे 500 के नोट, छह परदेशी कार्डधारकों की हो रही खोजबीन

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 09:56 AM (IST)

    संत कबीर नगर के सेमरियावां में इंडिया वन एटीएम में मानवीय भूल से 2000 रुपये निकालने पर 5000 रुपये निकल गए, जिससे 36 लोगों ने 11 लाख रुपये निकाले। कंपन ...और पढ़ें

    इंडिया वन एटीएम का कनेक्शन मुंबई तक जुड़ा। जागरण

    इंडिया वन एटीएम का कनेक्शन मुंबई तक जुड़ा। जागरण

    HighLights

    1. एटीएम में 200 की जगह 500 के नोट लोड हुए।

    2. 2000 निकालने पर 5000 रुपये निकले, 11 लाख की निकासी।

    3. कंपनी मुंबई से आए छह कार्डधारकों की तलाश में।

    एसके सिंह, संतकबीर नगर। सेमरियावां बाजार स्थित इंडिया वन एटीएम में कैश लोडिंग की एक मानवीय भूल अब एटीएम कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बकरीद मनाने मुंबई से गांव आए आधा दर्जन कार्डधारकों के लिए भी इंडिया वन एटीएम लाटरी मशीन बन गई थी।

    दो हजार रुपये निकालने पर उनके हाथ में पांच हजार रुपये आ गए। अब यह अतिरिक्त रकम वापस कराने के लिए एटीएम कंपनी इन कार्डधारकों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

    एटीएम संचालक अजीजुल्लाह ने बताया कि भारत कोआपरेटिव बैंक और श्री अरिहंत कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड के कार्डधारकों के खाते मुंबई में हैं। वहीं आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के कुछ कार्डधारकों का विवरण भी अभी उन्हें नहीं मिल पाया है।

    कंपनी के जोनल मैनेजर अखंड प्रताप सिंह के जरिए संबंधित बैंकों से पत्राचार कर इन खाताधारकों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे अतिरिक्त निकाली गई राशि वापस कराई जा सके। कहा जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

    दो और कार्डधारकों ने लौटाए 45 हजार रुपये
    मंगलवार को दो और कार्डधारकों ने 45 हजार रुपये वापस कर दिए। इनमें दरियाबाग निवासी एक कार्डधारक ने 18 हजार और परसाशेख गांव के दूसरे कार्डधारक ने 27 हजार रुपये लौटाए। दोनों के पास स्टेट बैंक के एटीएम कार्ड हैं। अतिरिक्त राशि मिलने पर वे पहले खुश थे, लेकिन दो दिन पहले रकम वापसी के लिए एटीएम संचालक के फोन उनके पास पहुंचे सारी खुशियां गायब हो गई।

    खबरें और भी

    बैंक खाते में जमा की गई यह अतिरिक्त धनराशि इन दोनों ने आनलाइन पेमेंट कर वापस लौटाई। इस तरह अब तक 36 में से 23 कार्डधारकों ने महज एक टेलीफोनिक नोटिस पर ईमानदारी दिखाते हुए कुल 3.90 लाख रुपये वापस कर दिए हैं। बाहरी कार्डधारकों तक पहुंचना अभी भी कंपनी के लिए चुनौती बना हुआ है।

    atm

    एक घंटे में खाली हो गया था एटीएम
    गत 25 मई को सेमरियावां बाजार स्थित इंडिया वन एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान 200 की नोट वाले कैसेट में 500 के नोट अपलोड कर दिए गए थे। जबकि 500 नोट वाला कैसेट बाहर कर दिया गया। इस मानवीय भूल का नतीजा यह हुआ कि 2000 की निकासी पर लोगों को 5000 रुपये मिलने लगे।

    यह भी पढ़ें- बस्ती मंडल में DIG का एक्शन प्लान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

    इसकी जानकारी फैलते ही महज एक घंटे में 36 लोगों ने 91 ट्रांजेक्शन कर करीब 11 लाख रुपये निकाल लिए और पूरा एटीएम खाली हो गया। घटना वाले दिन ही एटीएम संचालक दानोकुइयां निवासी अजीजुल्लाह को जांच के दौरान गड़बड़ी का पता चल गया था।

    इसके बाद दुधारा थाने में उसने घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एटीएम कंपनी ने कार्ड नंबरों के जरिए 30 कार्डधारकों की पहचान कर संबंधित बैंकों से उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर हासिल किए। व्यक्तिगत संपर्क कर इनसे निकाली गई अतिरिक्त धनराशि वापस मांगी जा रही है।