विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, डड़वा टोला के पास हुआ यह हादसा

Updated: Wed, 29 Apr 2026 07:00 PM (IST)

संतकबीर नगर के महुली-नाथनगर मार्ग पर डड़वा टोला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार धर्मेंद्र चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत।

तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, महुली। तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ जाने से एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। आसपास के लोगों ने चालक के साथ पिकअप को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची महुली पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। लोगों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

यह घटना महुली-नाथनगर मार्ग पर डड़वा टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे हुई। शव की पहचान हो गयी है। सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे।

महुली थाना क्षेत्र के तरयापार गांव के गुरहवा टोला निवासी 38 वर्षीय धर्मेंद्र चौहान पुत्र रामनिवास उर्फ बग्गड़ बुधवार को बाइक से महुली बाजार में आए थे। यहां से वह वापस बाइक से घर जा रहे थे। वह महुली-नाथनगर मार्ग पर डड़वा टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान वह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। उसके सिर में अधिक चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने चालक को पिकअप के साथ पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर महुली पुलिस मौके पर पहुंची। स्वजन भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन अभी तहरीर नहीं दिए हैं। वे जब तहरीर देंगे, तब मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।