Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संतकबीर नगर में विकास की नई रफ्तार! ओवरब्रिज बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा... वाराणसी-प्रयागराज जाना होगा आसान

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 05:45 PM (IST)

    संतकबीर नगर के धनघटा में जाम की समस्या से निजात के लिए ओवरब्रिज बनेगा। रामजानकी मार्ग के ऊपर से करीब 700 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है। इसका ड ...और पढ़ें

    संतकबीर नगर में ओवरब्रिज बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा। (तस्वीर जागरण)
    संतकबीर नगर में ओवरब्रिज बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. नंदौर से अंबेडकरनगर के नउरी तक 79 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण
    2. नए वर्ष में शुरू होगा काम, आठ मीटर की जगह अब 12 मीटर होगी सड़क

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के चौड़ीकरण का काम नए वर्ष से शुरू हो जाएगा। धनघटा चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए वहां ओवरब्रिज बनेगा। धनघटा चौराहे से होकर रामजानकी मार्ग भी गुजर रहा है।

    भविष्य में वाहनों की रफ्तार बनी रहे, लोगों को जाम न मिले, इसके लिए रामजानकी मार्ग के ऊपर से करीब सात सौ मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाने की तैयार शुरू की गई है। इसका डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार किया जा रहा है।

    संतकबीर नगर के नंदौर से अंबेडकरनगर के नेउरी तक 79 किमी. लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग 328 ए का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे यातायात की सुविधा में सुधार होगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण 12 मीटर की चौड़ाई तक किया जाएगा, जबकि वर्तमान में यह आठ मीटर चौड़ा है।

    शासन स्तर से तैयार हो चुका है डीपीआर

    इस मार्ग का चौड़ा होना अंबेडकरनगर के साथ-साथ वाराणसी और प्रयागराज जाने के लिए यह मार्ग एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग बस्ती खंड के अधिशासी अभियंता संदीप वर्मा ने बताया कि केंद्रीय टीम द्वारा मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। शासन स्तर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए साल से इस पर कार्य भी शुरू हो जाएगा।

    इसे भी पढ़ें- UP News: 49 करोड़ रुपये से सादाबाद रोड का होगा निर्माण, कान्हा की नगरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

    खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के मिलन बिंदु पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव

    धनघटा में रामजानकी मार्ग और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के मिलन बिंदु पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इस ओवरब्रिज के निर्माण से धनघटा चौराहे पर जाम की समस्या का समाधान होगा। चौराहे से 350 मीटर पहले से शुरू होकर ओवरब्रिज चौराहे के ऊपर 350 मीटर तक बनेगा। केंद्रीय टीम पूर्व में ही ओवरब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी कर चुकी है। इसके निर्माण से दोनों मार्गों पर आवागमन सुगम हो जाएगा और जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।

    खबरें और भी

    इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 328 ए के चौड़ीकरण और धनघटा में ओवरब्रिज के निर्माण से जनपद में विकास की रफ्तार तेज होगी। इन कार्यों के लिए केंद्रीय टीम द्वारा स्थलीय जांच पूरी कर ली गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस जिले के लिए योगी सरकार ने खोला पिटारा, 23 सड़कों की बदल जाएगी सूरत; प्रस्ताव पास