विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह, मुंबई से लौटे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:47 PM (GMT+05:30)

संतकबीर नगर में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में पुलिस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का आरोप।

  2. धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का मामला सामने आया।

  3. आरोपी मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।

जागरण संवाददाता, मेंहदावल, (संतकबीर नगर)। किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने, धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान बखिरा थाना क्षेत्र के सई बुजुर्ग निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को मेंहदावल रोडवेज तिराहे से सकुशल बरामद किया था। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद मुकदमे में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा बढ़ाई गई।

मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 23 अगस्त, 2026 को अपनी 16 वर्षीय बहन के लापता होने की तहरीर दी थी। स्वजन ने खोजबीन की तो पता चला कि मुश्ताक के पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाला मोहम्मद सलीम किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित किशोरी को लेकर मुंबई चला गया है। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की। शनिवार को मुंबई से लौटते समय किशोरी को मेंहदावल रोडवेज तिराहे से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- UP: संतकबीरनगर के बगहिया वार्ड में सुविधाओं की कमी, बांस के सहारे पहुंच रही बिजली


धर्म परिवर्तन कर नाम बदलने का आरोप
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपित पर किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम सलमा खातून रखने और निकाह करने का आरोप सामने आया। किशोरी के नाबालिग होने के कारण मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा बढ़ाई गई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित को उसके गांव सई बुजुर्ग से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में सेब की आड़ में शराब तस्करी, डीसीएम से 15 लाख की 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।