विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, 30 लाख की लागत से संवरेगा करमा-भटौरा मार्ग

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

संतकबीर नगर में मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से करमा-भटौरा मार्ग तक 30 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मेंहदावल-लोहरसन मार्ग से करमा-भटौरा सड़क का भूमिपूजन हुआ।

  2. 30 लाख की लागत से जर्जर सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण।

  3. विधायक अनिल त्रिपाठी ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

संवाद सूत्र, सांथा। क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क से जल्द निजात मिलेगी। रविवार को मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने मेंहदावल-लोहरसन मार्ग के किमी चार से करमा-भटौरा मार्ग तक सुदृढ़ीकरण व सीसी रोड निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया।

करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। भटौरा मार्ग लंबे समय से बदहाल था। गड्ढों के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने निर्माण की पहल की, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष है।

विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर जेई सुरेश कुमार वर्मा, विजय प्रताप सिंह, रामसुभग दुबे, हरिराम शास्त्री, राधेश्याम चौरसिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में परिषदीय विद्यालयों में फिर होगी बिजली सुरक्षा जांच, 64 स्कूल किए गए चिह्नित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।