Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sant Kabir Nagar News: पिता कर्ज नहीं चुका पाया तो बेटी का ही कर लिया अपहरण, जांच में खुली पोल तो मचा हड़कंप

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 11:11 AM (IST)

    Sant Kabir Nagar News उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता कर्ज नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने उसकी ...और पढ़ें

    Sant Kabir Nagar News पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
    Sant Kabir Nagar News पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता,संतकबीर नगर। Sant Kabir Nagar News कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कुछ दिन पूर्व बालिका के अपहरण के मामले में बखिरा थाना के बंधवा गांव निवासी चाचा-भतीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    कोतवाली खलीलाबाद थाने में दी गयी तहरीर में चिलौना गांव निवासी संतोष पुत्र हुन्नर यह उल्लेख किया है कि वह करीब छह माह पूर्व बखिरा थाना के बंधवा गांव निवासी भरत कुमार से दस हजार रुपये लिए थे। इसे वह वापस नहीं कर पाये थे।

    इसे भी पढ़ें- शराब के शौकीन ध्‍यान दें, यूपी के इस शहर में होली पर नहीं छलका पाएंगे जाम

    इसके चलते बीते 19 मार्च को दोपहर के करीब तीन बजे भरत कुमार और उनका भतीजा राहुल उनके घर पर पैसा मांगने के लिए पहुंचे। वह घर पर नहीं थे, मौका पाकर इन दोनों ने उनकी 10 वर्षीय बेटी को अपने बाइक में बैठाकर उसे लेकर चले गए।

    इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद कर उन्हें सौंप दिया। इसके साथ ही चाचा, भतीजे को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी रामकृपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें- प्रयागराज से गोरखपुर आ रही वंदे भारत पर फिर चला पत्थर, चटका कोच का शीशा, यात्री सहमे

    खबरें और भी