विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत कबीर नगर में शव पर दिखे चोट के निशान, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Published: Mon, 10 Aug 2026 11:37 PM (IST)

मेंहदावल के सोनबरसा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय कलमनाथ साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान ...और पढ़ें

शव पर निशान दिखने पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार।

शव पर निशान दिखने पर पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार।

HighLights

  1. कलमनाथ साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

  2. अंतिम संस्कार के समय शरीर पर मिले चोट के निशान।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

जागरण संवाददाता, मेंहदावल। नगर के सोनबरसा मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय कलमनाथ साहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पंडितपुरवा स्थित शवदाह गृह ले गए थे।

इसी दौरान शरीर पर चोट के निशान देखकर स्वजन को मौत सामान्य नहीं होने का संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के भाई पप्पू साहनी ने पुलिस को बताया कि उनका भाई आठ अगस्त को अपने मौसेरे भाई घनश्याम निषाद के घर बिसौवा गांव गया था। सोमवार को उन्हें कलमनाथ की मौत की सूचना मिली। स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पंडितपुरवा ले गए। वहां शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शवदाह गृह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में इटहिया से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी, सात घायल