Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में सियरहवा पुल जल्द पूरी होने की आस, हजारों को मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 01:52 PM (IST)

    संत कबीर नगर के सांथा ब्लॉक में सियरहवा घाट पर बन रहे पुल का 75% काम पूरा हो गया है। यह पुल 10 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को बस्ती और सिद्धार्थनगर ...और पढ़ें

    सांथा के गोपालपुर में सियरहवा घाट पर बन रहा पुल। जागरण

    सांथा के गोपालपुर में सियरहवा घाट पर बन रहा पुल। जागरण

    HighLights

    1. सियरहवा घाट पुल का 75% निर्माण कार्य संपन्न।

    2. सांथा ब्लॉक के 10 से अधिक गांवों को लाभ।

    3. बस्ती और सिद्धार्थनगर से आवागमन होगा सुगम।

    संवाद सूत्र, सांथा, संत कबीर नगर। विकास खंड सांथा के गोपालपुर स्थित सियरहवा घाट पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य 75 फीसदी पूरा हो चुका है। इस पुल के बनने से सांथा ब्लाक के 10 से अधिक गांवों के हजारों लोगों को बस्ती और सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।

    वर्ष 2021-22 में पुल निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। तमाम प्रशासनिक अड़चनों और केंद्र सरकार से एनओसी मिलने के बाद करीब एक वर्ष पूर्व इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

    बरसात के दिनों में नाले में पानी बढ़ने से क्षेत्र के गोपालपुर समेत दर्जनों गांवों को आवागमन की असुविधा होती है। लोग लंबे समय तक लकड़ी के पुल से आवागमन करते थे। पुल निर्माण होने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा।

    पुल न होने से हर साल बरसात में हम लोग परेशान होते थे। पुल बनने से हमारी दशकों पुरानी मांग पूरी हो रही है। -योगेंद्र यादव

    पुल के निर्माण में काफी अड़चनें आई। अब पुल तैयार हो रहा तो हम लोगों को इसके जल्द पूरा होने का इंतजार है। जिससे आवागमन सुगम हो सके। -कृष्णा शर्मा

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर : थाने के मालखाने से 427 ग्राम सोना गायब, हेड मुहर्रिर पर मुकदमा; कोर्ट में सुपुर्दगी के आवेदन के बाद खुला राज

    सियरहवा नाले पर पुल न होने से स्थानीय लोग काफी परेशान होते थे। पुल निर्माण से अब सीधा रास्ता मिल जाएगा। इससे किसान,व्यापारी सभी को फायदा होगा।-बदरुद्दीन खान।

    कई बार मांग व आंदोलन के बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ। अब उम्मीद है कि लोगों को पक्के पुल पर चलना नसीब होगा। यह स्थानीय लोगों के लिए काफी मुफीद होगा। -राहुल मद्धेशिया।

    पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    -

    -सुरेंद्रनाथ यादव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग।