जिसे मृत समझकर तलाश रही थी पुलिस, जिंदा मिली वह महिला, मायके वालों ने हत्या और शव गायब करने का दर्ज कराया था केस
संतकबीरनगर में जिस महिला रिंकू की हत्या का आरोप लगाकर भाई ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने उसे जीवित बरामद कर लिया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भाई ने ससुराल वालों पर हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने लापता महिला रिंकू को गुरुवार देर रात जीवित बरामद किया।
संतकबीरनगर पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
जागरण टीम, संतकबीरनगर। जिस महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए भाई ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने उस महिला को गुरुवार देर रात जीवित बरामद कर लिया। पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।विनय कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी बहन रिंकू की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव के ही देवेंद्र राव से हुई थी।
कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। रिंकू ने ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच रिंकू ससुराल से लापता हो गई। पति देवेंद्र भी घर छोड़कर चला गया। विनय का आरोप था कि बहन के बारे में पूछने पर ससुराल के लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे।
उसने आरोप लगाया था कि पति देवेंद्र, ससुर नागेंद्र, सास बिंद्रावती, देवर चित्रसेन और उनके रिश्तेदारसंतोष ने बहन की हत्या कर शव गायब कर दिया है। थाने पर सुनवाई नहीं होने के बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर धनघटा पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- बूढ़ी आंखों में सूख गए आंसू, 11 साल में नहीं पहुंची 5 लाख की सरकारी मदद; बेटे को खो चुकी मां काट रही दफ्तरों के चक्कर
इस बीच पुलिस ने रिंकू को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पूरे प्रकरण का पर्दाफाश किया जाएगा।