Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खलीलाबाद धनघटा मार्ग से बनारस के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

    Updated: Sat, 23 May 2026 02:16 PM (IST)

    संतकबीरनगर के दक्षिणांचल से बनारस और आजमगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा खलीलाबाद-धनघटा मार्ग से होकर गुजरेगी, ...और पढ़ें

    नाथनगर,मुखलिसपुर,धनघटा बिडहर घाट से आजमगढ़ होकर बनारस पहुंचेगी बस। जागरण

    नाथनगर,मुखलिसपुर,धनघटा बिडहर घाट से आजमगढ़ होकर बनारस पहुंचेगी बस। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीरनगर के दक्षिणांचल से बनारस-आजमगढ़ यात्रा अब आसान।

    2. खलीलाबाद-धनघटा मार्ग से होकर गुजरेगी यह नई बस सेवा।

    3. 60-65 किलोमीटर अतिरिक्त सफर से यात्रियों को मुक्ति मिली।

    संवाद सूत्र, महुली, (संतकबीरनगर)। जनपद के दक्षिणांचल क्षेत्र के लोगों को आजमगढ़ और बनारस जाने के लिए अब लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। परिवहन निगम ने शुक्रवार से बस्ती डिपो की रोडवेज बस सेवा खलीलाबाद, धनघटा और नाथनगर मार्ग होते हुए बनारस तक शुरू कर दी है। नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी की लहर है।

    अब तक खलीलाबाद-धनघटा मार्ग के गांवों, बाजारों और कस्बों के लोगों को बनारस जाने के लिए गोरखपुर होकर करीब 60 से 65 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर नाथनगर के भाजपा नेता जुग्गी लाल ने विधायक अंकुश राज तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाया।

    जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम के एआरएम आयुष भटनागर ने शासन की मंशा के अनुरूप नई बस सेवा संचालित कराई। नई व्यवस्था के तहत बस्ती डिपो की बस सुबह आठ बजे बस्ती से रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें-  22 करोड़ की ठगी मामला: सॉफ्टवेयर से बुना भ्रम जाल, तेजी से बढ़ता दिखता निवेश का पैसा

    इसके बाद सुबह नौ बजे खलीलाबाद और दस बजे नाथनगर-मुखलिसपुर होते हुए आजमगढ़ के रास्ते शाम आठ बजे तक बनारस पहुंचेगी। वापसी में बस अगले दिन सुबह आठ बजे बनारस से रवाना होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस बस सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, मरीजों, छात्रों और आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।