Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: संतकबीरनगर में खेलने के दौरान गड्ढे में गिरे दो भाई, डूबने से दोनों की मौत

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 02:30 PM (IST)

    संतकबीर नगर के जिगिना गांव में एक दुखद घटना घटी जहां दो भाइयों की खेलते समय गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गई। उनकी मां घर पर नहीं थी और जब वह लौटी त ...और पढ़ें

    हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। जागरण
    हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर के जिगिना गांव में दो सगे भाइयों की मौत
    2. सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

     जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद के जिगिना गांव में रविवार को खेलने के दौरान गड्ढे में गिरने से दो भाइयों की डूबकर मृत्यु हो गयी। उस समय मां घर पर नहीं थी। घर पहुंचने पर दोनों बेटों के न मिलने पर उन्हें खोजने लगी। बाद में पानी से भरे गड्ढे में मिले दोनों बेटों को बाहर निकाला गया।

    उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मां व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जिगिना गांव के दिवाकर मुंबई में रहते हैं। घर पर इनकी पत्नी रिंकी देवी अपने 11 वर्षीय पुत्र सत्यम व सात वर्षीय शुभम के साथ रहती हैं। इनके घर के सामने एक गड्ढा है। रविवार को सुबह करीब सात बजे दोनों भाई गड्ढे के पास खेल रहे थे।

    इसे भी पढ़ें-सेवानिवृत्त डीआईजी के घर से पर्शियन बिल्ली चोरी, CCTV से खुला चोरों का राज

    खेलने के दौरान ये दोनों गड्ढे में गिरकर डूबने लगे। उस समय रिंकी अपने घर पर मौजूद नहीं थी। वह जब घर पर पहुंची तो दोनों बेटे नहीं मिले। इस पर वह इन्हें खोजने लगी। इस दौरान आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। खोजते हुए ये लोग गड्ढे के पास पहुंचे। यहां पर दोनों बच्चे गड्ढे में डूबे हुए मिले।

    उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां के चिकित्सक ने जांच के बाद इन दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- घर में खेलते समय बालक की सर्पदंश से गई जान, युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप