Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संतकबीरनगर में हादसा: घर से बाहर टहल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 11:33 AM (GMT+05:30)

    संतकबीरनगर में एक हादसा हुआ जिसमें एक 65 वर्षीय महिला और एक 32 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। महिला घर के बाहर टहल रही थी तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर म ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़। जागरण
    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़। जागरण

     जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बंडा बाजार के पास शनिवार की देर रात घर के बाहर टहल रही एक 65 वर्षीय महिला को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिसके चलते उसकी भी मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    महिला की पहचान बनपरवा निवासी कैलाशी देवी (65 वर्ष) पत्नी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह बंडा बाजार में किराए के मकान में रहती थीं। जबकि बाइक सवारकी पहचान विशाल कुमार (32 वर्ष) पुत्र गिरजेश निवासी रामपुर मठ के रूप में हुई।

    घटना के बाद गमगीन मृतक के परिजन। जागरण


    इसे भी पढ़ें- संतकबीरनगर में आरा मशीन पर DFO की छापेमारी, प्रतिबंधित लकड़ी बरामद; कार्रवाई से मचा हड़कंप

    इस घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। धनघटा के थानाध्यक्ष राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

    इसे भी पढ़ें- Car Accident: अनियंत्रित कार से कुचलने की घटना में तीसरी मौत, चार की हालत नाजुक